{"_id":"5b0ef82a4f1c1b946e8b57b2","slug":"141527707690-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांवों के सात ग्रामीणों को लावारिस कुतों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांवों के सात ग्रामीणों को लावारिस कुतों ने काटा
Updated Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस कुत्तों ने पांच गांवों के सात ग्रामीणों को काटा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी (बौंदकलां)। क्षेत्र के गांवों में इन दिनों लावारिस कुत्तों को आतंक हैं। बुधवार को पांच गांवों के सात लोगों को लावारिस कुत्तों ने काट लिया। उपचार के लिए सातों को बौंदकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां इन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। घायलों में तीन, पांच व सात वर्षीय बच्चे भी शामिल हैं।
बुधवार को बाबा चांदूदास धाम के समीप ही एक पागल लावारिस कुत्ते ने रणकोली निवासी पांच वर्षीय तमन्ना को काट लिया। इसके बाद इसी कुत्ते ने बौंदखुर्द निवासी सात वर्षीय अंकित और बौंदकलां निवासी तीन वर्षीय हिंमाशु, 21 वर्षीय नरेश कुमार, पांच वर्षीय अजय के सिर को बुरी तरह से नोंच लिया। सामुदायिक केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने गंभीर रूप से घायल बच्चों को सिर में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए। इनके अलावा सांजरवास निवासी महिला गीता व भागवी निवासी नवीन कुएमारी को भी लावारिस कुत्तों ने काट लिया और इन्हें भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।