{"_id":"5b0c65004f1c1b9c6e8b517e","slug":"141527538944-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों गांवों से मंत्री ने पूछी तरजीह, अब होगा 14 करोड़ से विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों गांवों से मंत्री ने पूछी तरजीह, अब होगा 14 करोड़ से विकास
Updated Tue, 29 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पांचों गांवों के विकास पर खर्च होंगे 14 करोड़
झज्जर। दीनबंधु छोटूराम ग्रामोदय योजना से गांवों के विकास में कारगर साबित होगी और इस योजना में शामिल गांवों की कायापलट हो जाएगी। इस योजना के तहत जिले के पांच गांवों में 14 करोड़ से कई विकास कार्य कराए जाएंगे। ये विचार पंचायत मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में झज्जर विधान सभा क्षेत्र के बहु, बिरोहड़, खानपुर खुर्द, मातनहेल और ग्वालीसन गांवों से पहुंचे ग्रामीणों के साथ उनके गांवों के विकास की प्राथमिकताएं तय करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि गांवों के विकास की योजना संबंधित गांवों के ग्रामीणों के बीच बैठकर तय की जा रही है। ग्रामीणों को भी चाहिए कि वे अपने गांवों की प्राथमिकता तय करें कि कौन सा सामूहिक कार्य पहले करवाना ज्यादा जरूरी है ताकि विकास कार्यों के लिए मंजूर धनराशि का सही सदुपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि दीनबंधु छोटूराम ग्रामोदय योजना के अंतर्गत जमीन सुधार, जलभराव की समस्या से निजात पाना शामिल है। इसके अलावा सिंचाई से संबंधित प्रोजेक्ट, बागवानी को बढ़ावा देने के साथ ही फल, फूलों व सब्जियों की बिक्री के लिए गांव में ही मुख्य मार्ग पर हॉट बनाना, सामुदायिक भवनों का नवीनीकरण, पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करना, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की दिशा में ढांचागत विकास, आंगनबाड़ी केंद्र का सुधारीकरण और आधारभूत संरचना का नवीनीकरण करना आदि शामिल है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, कार्यकारी अभियंता पीआरआई युनूस खान, डीएसपी भगतराम, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डा. धर्मेंद्र बबलू, रायसिंह, पवन छिल्लर सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बहु पंचायत ने रखा नाम बदलने का प्रस्ताव
बहु की ग्राम पंचायत ने विकास एवं पंचायत मंत्री के समक्ष गांव का नाम बहु से बदलकर भवनगढ़ रखने की मांग की। विकास एवं पंचायत मंत्री धनखड़ ने ग्राम पंचायत को आश्वासन दिया कि इस संबंध में सरकारी स्तर पर प्रक्रिया शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव का नाम बहु से बदलकर भवनगढ़ कर दिया जाएगा।