{"_id":"5a6798af4f1c1b8c268b61b8","slug":"141516738735-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो रेसलिंग लीग में फिर दिखा जिले के लाल बजरंग का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो रेसलिंग लीग में फिर दिखा जिले के लाल बजरंग का दम
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
झज्जर जिले के कुश्ती प्रेमियों को मंगलवार को दोहरी खुशी मिली। प्रो. रेसलिंग लीग में एक तरफ तो हरियाणा की टीम ने जीत दर्ज की, वहीं जिले का लाल बजरंग पूनिया भी छाया रहा। बजरंग पूनिया ने 3-2 से हरफूल गुलिया पर जीत दर्ज की। बजरंग की जीत पर कुश्ती प्रेमियों ने खुशी जताई है।
दिल्ली के सिरी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही प्रोफेशनल रेसलिंग लीग-3 के 15वें दिन यूपी दंगल व हरियाणा हैमर्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच का जिले के कुश्ती प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि एक तो यह मुकाबला हरियाणा की टीम का था, तो दूसरी तरफ जिले के लाल बजरंग पूनिया को इस मुकाबले में उतरना था। हरियाणा हैमर्स के खिलाफ यूपी का यह योद्धा मैच की 5वीं बाउट में उतरा तो लोगों का इंतजार पूरा हुआ।
बजरंग का मुकाबला हरियाणा हैमर्स के हरफूल गुलिया के साथ हुआ। 65 केजी वर्ग के इन दोनों प्रतिभाशाली पहलवानों के बीच कांटेदार मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही राउंडों में दोनों पहलवानों के बीच खूब संघर्ष हुआ। पहले राउंड में हरफूल ने एक अंक लेकर बढ़त बनाई, मगर कुछ ही सेकेंड में दो अंक अर्जित कर बजरंग ने वापसी की। अगले राउंड में बजरंग ने एक और प्वाइंट लेकर बढ़त तीन अंकों की कर ली। दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों में हरफूल ने एक अंक तो ले लिया, मगर बाउट नहीं बचा पाया। इस बाउट को बजरंग ने 3-2 से जीत लिया। बेशक यह मैच यूपी हार गई, मगर जिले का लाल मुकाबले में छाया रहा।
विज्ञापन
टीम को खिताब दिलाएगा बजरंग : आर्य
बजरंग पूनिया की जीत से उसके गांव खुड्डन व छारा सहित पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव छारा स्थित दीवानचंद अखाड़े के पहलवानों ने एक-दूसरे को बधाई दी। अपने शिष्य की जीत पर कोच आर्य वीरेंद्र गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि बजरंग बेहद शानदार पहलवान है। इसी तरह जीत दर्ज कर वह अपनी टीम को खिताब दिलाएगा। जब वह अखाड़े में लौटेगा तो उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
बजरंग की उपलब्धियां
- अर्जुन अवार्ड-2015
- वर्ल्ड चैंपियनशिप 2013 में ब्रांज
- कामनवेल्थ गे स 2014 में सिल्वर
- एशियन गे स 2014 सिलवर
- एशियन चैंपियनशिप 2013 में ब्रांज
- एशियन चैंपियनशिप 2014 में सिलवर
- एशियन चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड
- कामनवेलथ चैंपियनशिप सिंगापुर 2016 गोल्ड
- एशियन इंडोर गेम 2017 में गोल्ड
- वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 में सिलवर