फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोहतक से मंगाई मशीन ब्लॉकेज खोलकर एसटीपी तक पहुंचाएगी दूषित पानी...

रोहतक से मंगाई मशीन ब्लॉकेज खोलकर एसटीपी तक पहुंचाएगी दूषित पानी...

Fri, 12 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
रोहतक से मंगाई मशीन ब्लॉकेज खोलकर एसटीपी तक पहुंचाएगी दूषित पानी...
सीवरेज ब्लॉकेज खोलकर एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा दूषित पानी
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग ने रोहतक से मंगाई मशीन, ब्लॉकेज लाइनें खोलने के लिए बनाई योजना
शहर के 50 फीसदी सीवरज ब्लॉकेज गंदगी से हो रहे ओवरफ्लो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर की रुकी सीवरेज मेन लाइनों की सफाई के लिए अब रोहतक से विशेष मशीन मंगवाई गई है। हाई प्रेशर की इस मशीन से लाइनों की ब्लॉकेज को ठीक कर शहर के एसटीपी प्लांटों तक पानी पहुंचाया जाएगा। फिलहाल लाइनें ब्लॉक होने की वजह से इस समय दूषित पानी सीवरेज ट्रीटमेंट तक नहीं पहुंच पा रहा है इससे सीवरेज लाइनें बैक मार रही हैं। इस समय 50 फीसदी शहरी क्षेत्र में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। दूषित पानी कालोनियों व मेन गलियों में भी फैल जाता है।
पिछले करीब छह माह से सीवरेज की मेन लाइनें ब्लॉकेज की वजह से रूकी हुई हैं। शहर के करीब 50 प्रतिशत में एरिया में इस समय यह समस्या बनी हुई है। विभाग कर्मचारी समय- समय पर छोटी सीवरेज लाइनों की तो फट्टी आदि के जरिए सफाई कर देते हैं लेकिन इन मेन लाइनों की छंटाई नहीं हो पाती। छोटी लाइनें इन मेन लाइनों से कनेक्ट हैं ताकि मेन लाइनों के जरिए दूषित पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जा सके। पुराने शहर में करीब 35 साल पुरानी सीवरेज लाइनें ज्यादा परेशान कर रही हैं। बाद में बिछाई गई नई लाइनों व पुरानी लाइनों के ज्वाइंट भी ठीक से मेल नहीं खा रहे हैं। नई बिछाई गई लाइनों का जमीनी लेवल भी काफी जगह मैच नहीं करता। कही लाइन का लेवल ऊंचा है तो कही जगह काफी नीचा भी हैं। इस समय शहर के पुराना झज्जर रोड से तिकोना पार्क, ढाणी फाटक से दिल्ली बाईपास को जाने वाली मेन लाइन में ज्यादा समस्या बनी हुई है। इसी प्रकार रोहतक चौक से रोहतक रेलवे फाटक ,चंपापुरी की लाइन भी समय- समय पर ब्लॉक बनी रहती है। बस स्टैंड रोड, लोहारू रोड के अलावा पुरानी गउशाला रोड एरिया में भी लाइन में ब्लॉकेज की स्थिति बनी रहती है। जब भी थोड़ी-सी बारिश हो जाती है तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। दूषित पानी के नालों का पानी भी इन मेन लाइनों में जाता है ऐसे में मेन लाइनें ब्लॉक होने पर नाले भी ओवरफ्लो जाते हैं। अब जनस्वास्थ्य विभाग शहर की इन मेन लाइनों की छंटाई के लिए रोहतक से बड़ी मशीन मंगवाने जा रहा है ताकि पूरे शहर की सीवरेज की मेन लाइनों की ब्लॉकेज खोली जा सके जिससे शहर में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त हो सके। जल्द ही यह मशीन में मंगवाई जा रही है ताकि सीवरेज सिस्टम को पूरी तरह से ठीक किया जा सके।
विज्ञापन

मशीन के बिना नहीं खुलती ब्लॉकेज
विभाग अधिकारियों का भी मानना है कि मेन लाइनें बिना मशीन के खुल नहीं पाती। मशीन के जरिए ही लाइनों के अंदर तक की सफाई एवं छंटाई संभव है। इन लाइनों में कई बार पॉलिथीन की थैलियों का जमाव होने से लाइनें पूरी तरह से ठप हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जिलों पर निर्भर जन स्वास्थ्य विभाग
जन स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधनों की कमी है लेकिन अधिकारी इन्हें पूरा कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे। कई माह पहले सुपर शकर मशीन की डिमांड हैड ऑफिस भेजी गई थी लेकिन अब तक इसका फॉलोअप नहीं लिया गया है। इस समय भिवानी से भी समय- समय पर सुपर शकर मशीन मंगवानी पड़ रही है लेकिन भिवानी विभाग कार्यालय से समय पर यह मशीन नहीं मिल पाती। मिलती है तो कुछ समय के लिए उपलब्ध होती है ऐसे में छंटाई का कार्य पूरा नहीं हो पाता। अधिकारियों का तर्क है कि अब तो भिवानी कार्यालय से मशीन मिलना मुश्किल बना हुआ है क्योकि भिवानी शहर का काफी बड़ा एरिया होने की वजह से यह मशीन वहीं पर लगातार वर्किंग में रहती है।

वर्सन-
जल्द ही रोहतक से मशीन मंगवाई जाएगी। शहर में सीवरेज की मेन लाइनों की छंटाई बड़ी मशीन के बिना संभव नहीं है। छोटी लाइनों को तो समय-समय पर साफ कर दिया जाता है।
एसडीओ अनिल कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो 03
सीवरेज ओवरफ्लो होने से पुराना शहर क्षेत्र में जमा दूषित पानी।
फोटो 04दिल्ली रोड स्थित एसटीपी प्लांट जहां दूषित पानी नहीं पहुंच पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed