{"_id":"59e3ae954f1c1bdb538b7a1d","slug":"141508093589-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के तीन साल विपक्ष के पंद्रह पर पड़े भारी : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के तीन साल विपक्ष के पंद्रह पर पड़े भारी : धनखड़
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर/बेरी।
किसानों की भलाई के लिए हरियाणा में भाजपा के तीन वर्ष का कार्यकाल इनेलो के पांच और कांग्रेस के दस साल पर भारी पड़ा है। यह बात कृषिमंत्री ओपी धनखड़ ने रविवार को बेरी में आयोजित किसान जमावड़ा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में धनखड़ ने किसानों के समक्ष अपनी उपलब्धियां रखने के उपरांत कहा कि वे डंके की चोट पर कह रहे हैं आप हमारी और पिछली सरकारों की तुलना करो, अगर हमारी बात सच लगे तो आशीर्वाद बनाए रखना। हरियाणा में वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनी तो दस दिन के भीतर ही राज्य में यूरिया का संकट पैदा हो गया, पिछली सरकार की लापरवाही से पैदा संकट से निपटने के लिए उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार तथा तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर इस संकट को दूर करने का काम किया। उसके बाद पांच फसली सीजन बीत चुके हैं लेकिन प्रदेश में कभी खाद का संकट नहीं पैदा हुआ। आज हरियाणा के पास सवा दो लाख टन यूरिया का स्टॉक है जिससे हरियाणा में तो किल्लत का सवाल नहीं लेकिन अगर जरुरत पड़ी तो गुजरात, यूपी और राजस्थान की मदद की जा सकती है।
27 से 29 तक पशु मेला
महिला किसान दिवस के अवसर पर आयोजित किसान जमावड़ा सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। धनखड़ ने किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात करते हुए कहा कि दिल्ली व साथ लगते गुुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा व गाजियाबाद आदि शहरों में चार करोड़ की आबादी बसती है। दूध उत्पादन में नंबर वन बनाने के लिए 3.60 लाख एमटी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 27 से 29 अक्तूबर तक झज्जर में बड़ा पशु मेला लगेगा जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय कृषि मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा।
पूर्व सरकारों ने किया हरियाणा को तबाह : बराला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पूर्व सरकारों को भ्रष्टाचार का जनक बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीवाद व क्षेत्रवाद ने हरियाणा को तबाह कर दिया था। नौकरियों को सरेआम नीलाम किया जाता था लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद सुशासन को तरजीह दी गई। हरियाणा में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 16 हजार नौकरियां दी गई हैं जिनमें पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता बरती गई। युवाओं को ईमानदारी व मेहनत का परिणाम देने का काम भाजपा ने किया है। किसान जमावड़ा के सफल आयोजन के लिए उन्होंने झज्जर जिला की भाजपा टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
घोड़ा पालकों ने सौंपा ज्ञापन
घोड़ा पालकों ने 27 से 29 अक्तूबर तक लगने वाले पशु मेले में घोड़ों की अलग से प्रतियोगिता करवाने के लिए कृषिमंत्री ओपी धनखड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अश्वपालकों ने बताया कि घोड़ों को भी अलग-अलग श्रेणियों में उनकी नस्ल व उम्र के हिसाब से विभाजित किया जाए। इसी तरह से बड़े अश्व मेलों में किया जाता है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमोद जहांगीरपुर, मन्नू नांदल बोहर, राजबीर बेरी, नवीन सिंधु खेड़ी साध, बबलू झाड़ौदा, प्रमोद भापड़ौदा, अमित छिल्लर बामनौली, सोनू कानौंदा, सैंडी दिल्ली आदि शामिल रहे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, दिव्यांग जन आयोग के आयुक्त दिनेश शास्त्री, जिला पार्षद प्रदीप अहलावत, भाजपा नेता विक्रम कादियान, प्रदीप वशिष्ठ, डॉ. धर्मेंद्र बबलू, अशोक राठी, मनीष बंसल आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।
भाजपा के तीन साल विपक्ष के पंद्रह पर पड़े भारी : धनखड़
बेरी में किसान जमावड़ा सम्मेलन में पहुंचे किसान
-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बोले, युवाओं को मेहनत और ईमानदारी को मिला परिणाम
फोटो संख्या- 3 से 5