फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   उपमंडलस्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

उपमंडलस्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

Wed, 02 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
उपमंडलस्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय पर्व है। इसे मनाने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर रुचि लें। बाढ़ड़ा उपमंडल बनने के बाद उपमंडल का यह पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। एसडीएम मान ने मंगलवार को बाढ़ड़ा खंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उपमंडल के प्रत्येक गांव और स्कूल में यह पर्व मनाया जाएगा। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बाढ़ड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मनेगा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की 71 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि 11 अगस्त को कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल होगी। इस मौके पर बाढ़ड़ा के नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी दयानन्द, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यवीर सिंह, रेंज वन अधिकारी सुधिर कुमार, खंड कृषि अधिकारी रणवीर मान, एसईपीओ ईश्वर सिंह मान, नहर विभाग के एसडीओ अमरचंद, एस के कौशिक, डॉ. नरेंद्र देशवाल, प्राचार्य बलबीर सिंह, राजेंद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग से नीलम आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed