{"_id":"594d698d4f1c1b2d1e8b4580","slug":"141498245517-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन जेब देखकर करे खर्च, बैंकों की रहेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन जेब देखकर करे खर्च, बैंकों की रहेगी छुट्टी
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली।
शनिवार, रविवार और सोमवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपको कुछ जरूरी सामान खरीदना है तो अपनी जेब जरूर देख लें। अब मंगलवार यानी 27 जून को बैंक खुलेंगे। दरअसल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं। रविवार को बैंकों का नियमित साप्ताहिक अवकाश है और 26 जून यानी सोमवार को ईद उल फितर का अवकाश है। हालांकि बैंक छुट्टी के दिनों को ध्यान में रखते हुए प्रयास करते हैं कि एटीएम में पर्याप्त नकदी डाल दी जाए और आम जनों को किल्लत न हो। त्योहारों के आसपास एटीएम से कैश ज्यादा निकाला जाता है। ईद पर भी अपेक्षाकृत अधिक धन निकासी के चलते हो सकता है कि एटीएम में धन की किल्लत हो जाए। वैसे भी ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर एटीएम बैंक छुट्टी के दिन बंद रहते हैं। पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर केके सिंघल के अनुसार ऐसे में बेहतर तो यही होगा कि जरूरी खर्चे और लेन-देन अपनी जेब देखकर ही किए जाएं।