फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   14 stations of the rail corridor should be named after the martyrs: Dalal

शहीदों के नाम पर बनें रेल कॉरिडोर के 14 स्टेशनों के नाम : दलाल

Sun, 12 Feb 2023 04:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:41 AM IST
विज्ञापन
14 stations of the rail corridor should be named after the martyrs: Dalal
-फोटो 10 : किसानों को संबोधित करते किसान नेता रमेश दलाल।
बहादुरगढ़। भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष रमेश दलाल के नेतृत्व में केएमपी मांडोठी टोल पर चल रहा किसानों का धरना 38वें दिन भी जारी रहा। किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि रेल कॉरिडोर के 14 स्टेशनों के नाम शहीदों के नाम पर बनने चाहिए। वहीं किसानों ने हाथ उठाकर इन सभी स्टेशनों के नाम शहीदों के नाम पर होने के लिए अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

हरसाना कलां (सोनीपत) में शहीद कुशाल सिंह दहिया के नाम से स्टेशन बने। जिन्होंने गुरु तेग बहादुर के लिए बलिदान दिया। तुर्कपुर (सोनीपत) के नाम से कवि जाट मेहर सिंह दहिया के नाम से स्टेशन बने, जिन्होंने वीर रस की कविता गाई थी। मांडोठी (झज्जर) महाबली दलाल वंश के नाम से स्टेशन बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बादली (झज्जर) में महाबली हरवीर गुलिया के नाम से स्टेशन बनना चाहिए। मानेसर में दुर्जन पाल अहीर के नाम से स्टेशन बनना चाहिए। सोहना में महाबली जोगराज गुज्जर के नाम से, पलवल में शहीद कान्हा रावत के नाम से बनने चाहिए। वहीं इसके अलावा 7 स्टेशनों के नाम महाबली धुला वाल्मीकि, तुही राम राजपूत, सरजू ब्राह्मण, उमरा त्यागी, भोंदू सैनी, हल्ला नाई के नाम पर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर नौगामा प्रधान आसौदा कपूर सिंह, ओम साहब मांडोठी, सूबेदार दिलबाग दलाल, बीजे प्रधान, राजेंद्र पहलवान मांडोठी, भगत सिंह बुपनिया, सतपाल लोहचब, सतपाल मेहन्दीपुर डाबोदा, बबरा, रामकंवार मांडोठी, पंडित अतर सिंह, जगबीर मंडोरा, महेंद्र दहिया, जगदीश उर्फ जंगली, छोटूराम दलाल, किताबों मांडोठी, खजानी मांडोठी, सुशीला देवी, पूनम आसौदा, कविता दलाल, भरपाई आसौदा, प्रकाशी बुपनिया, जगमन्ती लोहचब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed