फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंडियों में 52 फीसदी गेहूं और 75 फीसदी सरसों का हुआ उठान

मंडियों में 52 फीसदी गेहूं और 75 फीसदी सरसों का हुआ उठान

Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
मंडियों में 52 फीसदी गेहूं और 75 फीसदी सरसों का हुआ उठान
झज्जर। जिले के किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई का कार्य पूरा करने के बाद अब कढ़ाई का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं आगामी फसलों की तैयारी भी शुरू कर दी है। अनाज मंडियों में धीरे-धीरे अनाज की आवक कम होने लगी है। वहीं अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद के साथ उठान कार्य में भी उतार चढ़ाव चल रहा है। कभी हल्की तेजी आ रही है तो कभी उठान कम हो रहा है। जिले की अनाज मंडियों में करीब 15 लाख 82 हजार 690 क्विटल गेहूं की व चार लाख 22 हजार 720 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। वहीं लदान कार्य को देखा जाए तो शुक्रवार की शाम तक करीब 52 प्रतिशत गेहूं और 75 प्रतिशत सरसों का उठान हो चुका है। जिले की आठों अनाज मंडियों में तक 48 प्रतिशत खरीदा गया गेहूं और 25 प्रतिशत सरसों मंडियों में पड़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिला में 16 हजार 937 किसान सरसों और 3700 किसान गेहूं बेच चुके हैं। वहीं इस बारे में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान चांद सिंह पहलवान चांद सिंह ने बताया कि उठान कार्य में कोई खास तेजी नहीं आई है, जिससे किसानों और आढ़तियों को परेशानियों आ रही है। अगर उठान कार्य में तेजी आ जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं किसानों का भुगतान भी जल्द हो सकेगा। वहीं डीएफएससी अशोक शर्मा ने बताया कि रविवार को खरीद का कार्य बंद रहेगा और उठान का कार्य जारी रहने के कारण मंडियों में कुछ स्पेश और निकल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed