{"_id":"5cafa572bdec221420475983","slug":"131555015026-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए के तहत 4630 सीटों के लिए आए 3488 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए के तहत 4630 सीटों के लिए आए 3488 आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शिक्षा नियमावली 134ए के प्रति इस बार विद्यार्थियों और अभिभावकों ने रुचि दिखाई है। निजी स्कूल में नि:शुल्क पढ़ाई के लिए पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार दोगुना से अधिक आवेदन आए हैं। बहादुरगढ़ खंड के 156 स्कूलों की रिक्त 4630 सीटों के लिए 3488 आवेदन किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च को शुरू की गई थी। पात्रों को आवेदन करने के लिए 11 अप्रैल तक का समय दिया गया। वीरवार को अंतिम दिन 58 आवेदन आए। यानी कुल मिलाकर 3488 आवेदन आ चुके हैं। अब शुक्रवार की दोपहर तीन बजे आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को रोल नंबर दिए जाएंगे। फिर 14 अप्रैल को परीक्षा होगी और 18 अप्रैल को रिजल्ट आएगा। इसके बाद 19 अप्रैल को खंड स्तर पर ड्रॉ होगा। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दाखिले किए जाएंगे। यदि सीट बचती हैं तो 25 अप्रैल को फिर से ड्रॉ होगा और 29 अप्रैल से एक मई तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। दो ड्रॉ होने के बावजूद भी सीटें बचती हैं तो 6 मई को जिला स्तर पर ड्रॉ होगा।
पिछली बार से ज्यादा आवेदन
इस नियम के तहत पिछली बार कुल 1600 आवदेन आए थे और लगभग 600 विद्यार्थी ही स्कूलों में प्रवेश के लिए टेस्ट पास कर पाए। लेकिन इस बार अभिभावकों और विद्यार्थियों ने 134ए के प्रति रुचि दिखाई। यही वजह रही कि आवेदनों का आंकड़ा पिछली दफा के मुकाबले दोगुना से अधिक है। 156 स्कूलों ने रिक्त सीटों का जो ब्योरा दिया है उसके मुकाबले आवेदन तो कम आए हैं। अब देखना ये है कि कितने विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला मिल पाता है। इस बारे में नोडल आफिसर रवि धनखड़ ने बताया कि शाम सात बजे तक कुल 3488 आवेदन आ चुके थे। शुक्रवार को विद्यार्थियों को रोल नंबर दे दिए जाएंगे। प्रयास तो यही है कि किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा देने में परेशानी न आए।
इन कक्षाओं में इतनी सीट
कक्षा सीट
दूसरी 551
तीसरी 485
चौथी 486
पांचवीं 472
छठी 436
सातवीं 439
आठवीं 431
नौवीं 358
दसवीं 362
ग्यारहवीं 260
बारहवीं 250