{"_id":"5c97d984bdec2214577e7676","slug":"131553455492-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन से ओवरलोडिंग वाहन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन से ओवरलोडिंग वाहन पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बादली। बादली के चारों ओर चार लाइन का बाईपास बनने के बाद भी ग्रामीणों को भारी वाहनों से छुटकारा नहीं मिल रहा। सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों और छोटे वाहन चालकों को हो रही है। दिन भर बादली के बीचोंबीच से ओवरलोडिंग वाहनों का आवागमन जारी रहता है। ऐसे में आए दिन जाम की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से ओवरलोडिंग वाहनों पर रोक लगाने और बाईपास पर दिशा-निर्देश लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बादली में पुलिस थाना बनने के बाद ओवरलोडिंग वाहन चालक धड़ल्ले से बीचोंबीच से गुजरते है। पूरा दिन बादली के मेन बाजार से ओवरलोड वाहन गुजरते हैं जबकि किसी रास्ते पर पांच बैंक और मेन बाजार है किसी भी बैंक के पास पार्किंग सुविधा न होने से छोटे वाहन भी सड़क पर खड़े रहते हैं। ऐसे में ओवरलोडिंग वाहन के बाजार से जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडिंग वाहनों की जानकारी देने के लिए थाना प्रभारी को फोन करते हैं तो वह उठाते नहीं। जिससे ग्रामीणों में रोष है। रविवार दोपहर बादली बाईपास पर दो घंटे तक बाजार में जाम लगा रहा। ग्रामीण नरेंद्र, सतबीर, सत्य, जगदीश, धर्म सिंह का कहना है कि बादली के बीच बीच से गुजरने वाली दिल्ली झज्जर रोड पर भारी वाहन धड़ल्ले से निकलते हैं जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं होती है। वहीं जाम की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से एक बार फिर भारी वाहनों की बाजार में रोक लगाने की मांग की है।
मामला संज्ञान में नहीं है। ओवरलोडिंग वाहन बाईपास पर प्रतिबंध है। अगर ग्रामीण लिखित में शिकायत करते हैं तो उस पर जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य होंगे उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, डीएसपी बादली।