{"_id":"5c5c30bdbdec224a620fe283","slug":"131549545661-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एनएचएम कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे नारेबाजी की। हड़ताल को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र परमार ने भी अपना समर्थन दिया । सिविल अस्पताल में कर्मचारियों ने धरना दिया और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की गई। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मंागें पूरी नहीं हो जाती उनकी हड़ताल जारी रहेगा।
इस दौरान कांग्रेेसी नेता सुरेंद्र परमार ने इन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल में कर्मचारियों को अनदेखा किया जा रहा है 10-15 साल से एनएचएम कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने कर्मचारियों से वायदा किया था कि उनको सातवां वेतन दिया जायेगा और इनकी सेवाओं को नियमित किया जायेगा परंतु सरकार ने न तो सातवां वेतनमान दिया और न ही इनकी सेवाओं को नियमित किया बल्कि इन पर नौकरी से जाने की तलवार लटकती रहती हैं। ये कर्मचारी घर-घर जाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुरेंद्र परमार ने कहा कि सरकार इनकी मांगों को पूरा करने का काम करें। एनएचएम कर्मचारियों के प्रधान महेंद्र, सुशीला , अंजू, ओमप्रकाश, सतेंद्र राजेश कुमार आदि ने सुरेंद्र परमार को मांगों को ज्ञापन दिया। धरने में महेश सैनी, दलबीर, दलबीर फतेहगढ़ ,बिटू शर्मा, राजकुमार ,राजेश सोनी आदि मौजूद रहे।