फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सब जूनियर एथलेटिक्स स्पर्धा आज से एससीआर में

सब जूनियर एथलेटिक्स स्पर्धा आज से एससीआर में

Sun, 07 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सब जूनियर एथलेटिक्स स्पर्धा आज से एससीआर में
चरखी दादरी। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राजेश फौगाट ने बताया कि दादरी की सब जूनियर आयु वर्ग-14 व 16 के लड़कों और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात अक्तूबर को सुबह 8 बजे गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में आयोजित की जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को इंटर जिला नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2018 में खेलने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता तिरूपति (आंध्र प्रदेश) में एक से तीन दिसंबर तक आयोजित होगी और इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स संघ के सदस्य मुकेश सैनी ने बताया कि आयु वर्ग-14 के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 4 दिसंबर 2004 से तीन दिसंबर 2006 तक होनी चाहिए। आयु वर्ग-16 के खिलाड़ियों की जन्म तिथि चार दिसंबर 2002 से तीन दिसंबर 2004 के बीच होनी चाहिए। सभी खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व दो नवीनतम फोटो साथ लेकर आए। अंडर-14 लड़का व लड़कियों की प्रतियोगिता में 100 और 600 मीटर दौड़, हाई जंप, लोेंग जंप, गोला फेंक, अंडर-16 लड़का व लड़कियों की प्रतियोगिता 100, 200, 400 और 1000 मीटर दौड़, हाई जंप, लोंग जंप, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed