फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 10 को पहुंचेगी टीम, छुट्टी के दिन भी नपा ने करवाई सफाई

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 10 को पहुंचेगी टीम, छुट्टी के दिन भी नपा ने करवाई सफाई

Mon, 08 Jan 2018 01:18 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 10 को पहुंचेगी टीम,  छुट्टी के दिन भी नपा ने करवाई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
स्वच्छ शहर की रैंकिंग के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण करने की टीम 10 जनवरी को झज्जर में पहुंचेगी। इसके बाद टीम 10 व 11 जनवरी को शहर में स्वच्छता को तय पैरामीटर के आधार पर जांचेगी जिसमें सबसे पहले टीम के द्वारा तैयार किए गए डॉक्यूमेंट का निरीक्षण करेगी। इसके बाद नपा के द्वारा किए गए दावों को धरातल पर जाकर जांचेगी। सबसे आखिर में सर्वे टीम शहर के लोगों से सफाई को लेकर फीडबैक लेगी। लोगों के फीडबैक पर रैंकिंग के 1400 अंक निर्भर करेंगे। जोकि स्वच्छता सर्वे में 35 फीसदी हैं तो इनका बड़ा अहम रोल है।
फीडबैक की जिम्मेदारी पार्षदों पर
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए झज्जर शहर में पहुंचने वाली टीम के सामने शहर के लोग बढ़िया फीडबैक दें, इसकी जिम्मेदारी नपा के द्वारा पार्षदों को सौंपी जाएगी। इसके लिए नपा के अधिकारी सोमवार को पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद नपा के अधिकारी अपने कर्मचारियों व सक्षम युवाओं को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने पार्कों व दूसरी सार्वजनिक जगहों पर भेजेंगे, जहां वे लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

सर्वे नजदीक आया तो दौड़-धूप में लगे अधिकारी
नपा के अधिकारियों को जब स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पहुंचने वाली टीम का शेड्यूल पता लगा तो नपा अधिकारियों ने रविवार को छुट्टी के दिन भी सफाई करवाई। वहीं नपा के अधिकारियों ने छुट्टी के दिन रात में भी बाजार की सफाई करवाई। अब दो दिन बाद नपा टीम की कड़ी परीक्षा रहेगी। इसके लिए नपा अधिकारियों ने पूरी दौड़-धूप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए टीम का शेड्यूल आ गया है। टीम 10 जनवरी को झज्जर में पहुंच रही है। झज्जर शहर को बढ़िया रैंकिंग दिलाने के लिए नपा की टीम पूरा प्रयास करेगी।
-नरेंद्र सैनी, नपा सचिव झज्जर
-----------------
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 10 को पहुंचेगी टीम, छुट्टी के दिन भी नपा ने करवाई सफाई
-रैंकिंग में सुधार के लिए नपा आज लेगी पार्षदों के साथ मीटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed