फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पटवारियों की हड़ताल आमजन पर भारी

पटवारियों की हड़ताल आमजन पर भारी

Thu, 04 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
पटवारियों की हड़ताल आमजन पर भारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
तहसील कार्यालय में बुधवार को पटवारी काम पर नहीं पहुंचे, जबकि तहसीलदार ने सुबह ही कामकाज शुरू कर दिया। पूरा दिन पटवार खाने पर ताला लटका रहा। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण कामकाज के लिए पटवारखाने गए तो बिना काम किए लौटना पड़ा। जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी ग्रामीण रोष जाहिर कर रहे हैं।
तहसील कार्यालय में 8 दिन पहले तहसीलदार व वहां के कानूनगो के बीच हाजिरी लगाए जाने और बाद में मामला पुलिस में चले जाने के चलते पटवारी हड़ताल पर चले गए थे, जिसके बाद से तहसील कार्यालय में जमीन संबंधी कामकाज पूरी तरह से बंद है। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से लोगों की परेशानी का कोई पैमाना नहीं है। लोग तहसील में जाते तो काम के लिए हैं मगर पटवारियों के न होने से निराश और मायूस हो जाते हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी का कोई पैमाना नहीं है। दिनों दिन परेशानी बढ़ रही है। हालांकि रिहायशी प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्लर्क को नियुक्त कर दिया है मगर इसके अतिरिक्त आय प्रमाण पत्र, जमीन इंतकाल संबंधी कार्य पूरी तरह से बाधित है। आम लोगों में चर्चाएं जोरों पर हैं कि आखिर गलती किसकी है। आमजन को परेशानी का सामना क्यों झेलना पड़ रहा है। क्यों पटवारियों की लेटलतीफी पर संज्ञान लेना अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। क्यों सरकार मौन है और क्यों कड़े कदम नहीं उठा रही है। हालांकि सभी पटवारियों की जांच के लिए बादली के एसडीएम त्रिलोकचंद्र ने कार्रवाई शुरू कर दी है जिस पर वीरवार को फैसला हो जाएगा, क्योंकि वह बुधवार को तहसील कार्यालय नहीं पहुंच सके, जबकि बताया जा रहा है कि काम पर न आने वाले सभी पटवारियों की गैर हाजिरी लगा दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ रहा है विवाद
27 दिसंबर को तहसीलदार से विवाद के चलते सभी पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर चले गए। 28 दिसंबर को भी कोई पटवारी काम पर नहीं आया। 29 दिसंबर को जिला लघु सचिवालय पर सभी पटवारियों ने प्रदर्शन किया और बादली के एसडीएम ने विवाद को सुलझाते हुए तहसीलदार के छुट्टी पर चले जाने की बात कहकर पटवारियों की हड़ताल समाप्त करवाई। 30 और 31 दिसंबर को तहसील छुट्टी रही। पहली जनवरी को तहसीलदार छुट्टी पर रहे जबकि 2 जनवरी को तहसीलदार के तहसील में पहुंचते ही सभी पटवारी और कानूनगो कामकाज छोड़कर पटवारखाने से चले गए जो कि 3 जनवरी को भी वापस नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed