फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मिष्ठान भंडार से बरामद किए पांच घरेलू सिलेंडर

मिष्ठान भंडार से बरामद किए पांच घरेलू सिलेंडर

Thu, 19 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
मिष्ठान भंडार से बरामद किए पांच घरेलू सिलेंडर
मिष्ठान भंडार से पांच घरेलू सिलेंडर बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
खाद्य पूर्ति विभाग ने गांव सांजरवास स्थित शहीद संजय सिंह इंडेन गैस सर्विस पर छापा मारकर स्टॉक की जांच की। जांच में इंडेन गैस सर्विस एजेंसी के अधीन केवल एक कामर्शियल उपभोक्ता मिला। वहीं टीम ने इस दौरान बस स्टैंड सांजरवास से एक मिष्ठान भंडार से पांच घरेलू सिलेंडर जब्त करके गैस एजेंसी में जमा करवा दिए है।

खाद्य पूर्ति विभाग के निरीक्षक दीपक सोनी ने बुधवार को शहीद संजय सिंह गैस सर्विस सांजरवास में छापामारकर एजेंसी के गोदाम में सिलेंडरों का स्टॉक रजिस्टर चैक किया। निरीक्षक ने पाया कि गैस एजेंसी द्वारा 27 गांवों में केवल एक उपभोक्ता को ही व्यावसायिक गैस कनेक्शन जारी किया हुआ है। ये उपभोक्ता भी राधे गैस सर्विस गुड़गांव के नाम दर्ज है। निरीक्षक दीपक सोनी ने एजेंसी के गोदाम में सिलेंडरों की जांच करके सिलेंडरों का वजन भी करवाया गया। इस दौरान सिलेंडरों में पूरा वजन मिला। क्षेत्र के गांवों में हलवाइयों, चाय की दुकानों, ढाबों व होटलों की तादाद काफी है। ऐसे में सभी व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की जगह पर केवल घरेलू गैस सिलेंडर ही प्रयोग कर रहें है। पिछले तीन महीनों में एजेंसी द्वारा केवल 23 व्यावसायिक गैस सिलेंडर ही रिफिल किए हैं। निरीक्षक ने इस मामले में सेल्स ऑफिसर इंडेन को पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद निरीक्षक ने गांव सांजरवास बस स्टैंड स्थित एक हलवाई की दुकान पर छापा मारा जहां पर दुकान से 10 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। हलवाई सतबीर ने मौके पर अपने परिवार के पांच घरेलू सिलेंडरों की कॉपी दिखा दी और भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग नहीं करने की बात कही। विभाग के निरीक्षक ने पांच घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त करके गैस एजेंसी में जमा करवा दिए है। मौके पर ही उक्त हलवाई समेत सांजरवास और बौन्दकलां के हलवाइयों को निरीक्षक के सामने ही व्यावसायिक सिलेंडरों के गैस कनेक्शन जारी कर दिए है। विभाग की कार्रवाई से होटलों, हलवाइयों और चाय की दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर गायब मिले। शहीद संजय सिंह गैस सर्विस एजेंसी संचालिका सुशीला ने बताया कि जांच में उनका रिकॉर्ड सही पाया गया है।
विज्ञापन

फोटो
शहीद संजय गैस सर्विस पर निरीक्षक दीपक सोनी स्टॉक रजिस्टर चैक करते हुए।
फोटो
हलवाई की दुकान से घरेलू गैस सिलेंडरों को बाहर निकलवाते हुए निरीक्षक दीपक सोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed