{"_id":"59e512c54f1c1b79548b7ba8","slug":"131508184773-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम है तो हिसार से चुनाव लड़ें दीपेंद्र, छात्र पंचायत से नहीं जमेगी हिसार में पैठ: दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम है तो हिसार से चुनाव लड़ें दीपेंद्र, छात्र पंचायत से नहीं जमेगी हिसार में पैठ: दुष्यंत
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
इनेलो के युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती दी है कि अगर उनमें दम है तो वे हिसार से उनके सामने लोकसभा चुुनाव लड़कर दिखाएं। चौटाला ने यह बात दीपेंद्र हुड्डा के एनएसयूआई की छात्र पंचायत के बहाने हिसाब में पैठ जमाने की बात के संदर्भ में कही। चौटाला ने कहा कि घर छोड़कर बाहर से चुनाव लड़ने की हिम्मत केवल देवीलाल परिवार ही दिखा सकता है। सांसद चौटाला सोमवार को देर शाम इनेलो नेेता उपेंद्र कादियान के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा भी कांग्रेस की राह पर चल रही है। जो भाजपाई कांग्रेस शासनकाल के समय जमीन अधिग्रहण पर सवाल खड़े किया करते थे। वही आज रिलायंस के मददगार बने बैठे हैं। किसान बादली में धरना दे रहे हैं लेकिन भाजपा नेेताओं के पास उनकी बात सुनने का समय नहीं है। वहीं गुजरात चुुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा पिछड़ चुकी है, जिसका परिणाम यह है कि प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा भूलकर खुद को गुजराती बताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के काफी प्रोजेक्ट को गुजरात में शिफ्ट कर दिया है। जनता के हितों से मुख्यमंत्री को कोई सरोकार नहीं है। हैपनिंग हरियाणा का जो निवेश यहां लाने की बातें कही गई थी, उसको लेकर अब कोई चर्चा नहीं की जा रही। वहीं, दिग्विजय चौटाला के भिवानी से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला तो केवल पार्टी सुप्रीमो ओपी चौटाला के हाथ में हैं। इस मौके पर युवा जिला प्रधान संजय कबलाना, उपेंद्र कादियान, राकेश जाखड़, हरेंद्र सिलाना, प्रीतम कुकड़ोला, संजय दलाल सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।