फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12th examination canceled at two centers in Jhajjar of Haryana

झज्जर: दो परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा रद्द, केंद्र स्थानांतरित, पांच नकलची पकड़े

Sat, 02 Apr 2022 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 09:48 PM IST
सार

जिले के माछरौली व सुबाना केंद्रों पर 12वीं की इकोनॉमिक्स व फिजिक्स की परीक्षा रद्द कर दी गई है। बोर्ड चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के उड़नदस्तों ने औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
12th examination canceled at two centers in Jhajjar of Haryana
झज्जर में एक परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से शनिवार को 12वीं कक्षा की इकोनॉमिक्स व फिजिक्स विषय की परीक्षाओं के दौरान बोर्ड चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व एसटीएफ के उड़नदस्तों ने जिले के अनेक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान 5 नकलची पकड़े गए। चेयरमैन उड़नदस्ते ने सुबाना गांव के परीक्षा केंद्र पर शनिवार को हुई परीक्षा को रद्द कर केंद्र को स्थानांतरित कर दिया। माछरौली गांव में भी बाहरी हस्तक्षेप को देखते हुए भिवानी बोर्ड की एसटीएफ टीम ने परीक्षा को रद्द करते हुए केंद्र को स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। इसके बाद दोनों परीक्षा केंद्रों को झज्जर स्थानांतरित कर दिया गया है

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान वाइस चेयरमैन के उड़नदस्ते ने खानपुर खुर्द के परीक्षा केंद्र पर एक नकलची पकड़ा है और चेयरमैन ने हसनपुर में तीन विद्यार्थी नकल करते हुए व सुबाना में एक नकलची पकड़ा है। परीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला, जबकि शहरी क्षेत्र के दोनों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल के बीच परीक्षा हुई।
विज्ञापन


बोर्ड चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह को झज्जर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में  निरीक्षण में शांतिपूर्ण माहौल के बीच परीक्षा होती मिली। पुलिस प्रशासन की तरफ से बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ-साथ शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्वयं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय उड़नदस्तों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
शनिवार को आयोजित हुई परीक्षा के दौरान उपायुक्त, जिले के चारों एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी के अलावा अन्य उड़न दस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले के अनेक परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। पुलिस के जवानों को भी नकल डालने वाले लोगों को रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्र में जब भी कोई उड़नदस्ता परीक्षा केंद्र में प्रवेश करता तो परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े युवक सीटी मार कर व चिल्ला कर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को सावधान करने का कार्य भी कर रहे थे। 

 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। झज्जर जिले में दो परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है, वहीं दोनों परीक्षा केंद्रों को झज्जर स्थानांतरित किया जा रहा है। - डॉ जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed