{"_id":"5cb4e4d0bdec2214435fd138","slug":"121555358928-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी निकासी का प्रबंध न करने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी निकासी का प्रबंध न करने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। गांव गोपी के रास्ते में पिछले काफी समय से गंदा पानी भरा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में जगह-जगह गड्ढे भी हैं, जिनसे निकलना मुश्किल हो गया है। दूषित पानी की निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और रोष प्रकट किया।
ग्रामीण बलवान बनवारी, जगदीश, मांगेराम, बिजेंद्र, अशोक,जर्मन, प्रकाश आदि ने बताया कि गांव में दूषित पानी की निकासी क ी उचित व्यवस्था नहीं होने से बस्ती की ओर जाने वाले मेन रास्ते मेें पानी भरा रहता है। जिससे लोगों को इस रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी मेन रास्ते में भरने से अब यहां जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में कई बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना कि है दूषित पानी भरने से यहां दुर्गंध बनी रहती है जिससे लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करके दूसरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा हैं।