{"_id":"5cafa578bdec2214541217c0","slug":"121555015032-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी पशु मेले में बिजली और बिल्ला पर टिकीं लोगों की नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी पशु मेले में बिजली और बिल्ला पर टिकीं लोगों की नजरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी। कोई आपको एक घोड़ी व घोड़ा दिखाए तथा उसकी कीमत लाखों में बताए तो शायद आपको सुनकर अटपटा लगे, मगर कलानौर मार्ग पर आयोजित पशु मेेले में प्रसिद्ध घोड़ों व गधों के मेले में ऐसी ही घोड़ी आई हुई हैं। घोड़ी का नाम है बिजली, नाम की तरह उसकी शान और शक्ल भी है। ऐसी लंबी-तगड़ी घोड़ी की कीमत 5 लाख रुपये लग चुकी है लेकिन मालिक ने घोड़ी को बेचने से मना कर दिया है बोलेे केवल नुमाइश के लिए मेले में घोड़ी को लाया गया है। यह घोड़ी नहीं हमारे परिवार की सदस्य है। बेरी पशु-मेले में घोड़ों की कीमत किसी लग्जरी कार से कम नहीं, मेले में घोड़ों की कीमत सुनकर हर कोई हैरान हो जाए। वहीं बेरी का घोड़ा बिल्ला भी मेले का आकर्षण केंद्र बना हुआ हैं। घोड़े का नाम है बिल्ला, नाम की तरह उसकी शान और शक्ल भी है। इस लंबे-तगड़े घोड़े की कीमत लग्जरी गाड़ियों के मुकाबले है, लेकिन मालिक घोड़े को बेचने से मालिक ने मना कर दिया है मालिक बोला केवल नुमाइश के लिए मेले में घोड़े को लाया गया है। घोड़ा बिल्ला हमारे परिवार के सदस्य है। बेरी निवासी बिल्ला के मालिक अमित पुत्र राजबीर का कहना था कि उनकी पांच पीढ़ियां घोड़े पालने का कार्य शौकिया कर रहे है। बिल्ला उनके परिवार का सदस्य है। उन्हें अपना घोड़ा किसी भी कीमत पर नहीं बेचना है।
यूपी और राजस्थान से भी आए व्यापारी
मेले के दौरान अन्य सालों की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में घोड़े व गधे के मालिक पहुंचे। मेले के पहले दिन पंजाब, यूपी, राजस्थान आदि के व्यापारी अपने घोड़ों, गधों व खच्चरों को मेले में लेकर आए। बृहस्पतिवार को मेले में कई प्रदेशों से पशु व्यापारियों के आने की संभावना है।
बिजली की खासियत
नस्ल : मारवाड़ी
हाइट : 59 इंच
रंग : चम्मा
उम्र : 6 साल
खुराक : घोड़ी मालिक सतबीर शर्मा ने बताया कि बिजली को हर रोज ढाई किलो चने, 5 लीटर गाय का दूध और 100 ग्राम देशी खिलाई जाती है। इस खिलाने पर हर माह लगभग 20 हजार रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
दो साल पहले नोएडा से खरीदी थी घोड़ी
घोड़ी मालिक सतबीर शर्मा निवासी मानेसर ढाणा ने बताया कि दो साल पहले बिजली नामक मारवाड़ी नस्ल की घोड़ी को नोएडा से खरीदा था और आसपास क्षेत्र में होने वाली प्रतियोगिताओं में बिजली चाल में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।
बिल्ला की खासियत
नस्ल : नुकरा
उम्र : 7 साल
हाइट : 66 इंच
रंग : सफेद नुकरा
खुराक : 2 किलो चना और 5 लीटर दूध