फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   धरनारत पार्षदों के पास पहुंचे भाजपा जिला प्रधान, आज एसई से होगी बैठक

धरनारत पार्षदों के पास पहुंचे भाजपा जिला प्रधान, आज एसई से होगी बैठक

Wed, 03 Apr 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
धरनारत पार्षदों के पास पहुंचे भाजपा जिला प्रधान, आज एसई से होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में गहराई सीवर और पेयजल समस्याओं से खफा पार्षदों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरनास्थल पर पार्षदों की तादाद दस से बढ़कर ग्यारह हो गई। वहीं, भाजपा जिला प्रधान रामकिशन शर्मा धरनास्थल पर पार्षदों से बातचीत करने पहुंचे। इस दौरान पार्षदों ने उन्हें दो टूक जवाब दे दिया कि जब तक समस्याओं के समाधान की कवायद शुरू नहीं हो जाती तब तक धरने से नहीं उठेंगे। जिला प्रधान ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसई से फोन पर बात की और बुधवार को उन्हें बैठक के लिए दादरी बुलाया है। जिला प्रधान ने पार्षदों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा।
ज्ञात रहे कि सीवर-पेयजल प्रोजेक्टों पर काम शुरू न होने और शहर की लचर सीवर व पेयजल समस्याओं को लेकर नगर पार्षदों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। पहले दिन धरनास्थल पर जहां दस पार्षद मौजूद थे तो वहीं, दूसरे दिन पार्षद दिनेश जांगड़ा भी धरने में शामिल हो गए। पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि दिनेश जांगड़ा सोमवार शाम ही धरनास्थल पर अपना समर्थन देने पहुंचे गए थे। धरने के पहले दिन जहां सरकार का कोई प्रतिनिधि और जिला प्रशासन का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। मंगलवार को जिला प्रधान रामकिशन शर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पार्षदों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान पार्षदों ने उन्हें शहर की समस्याओं से अवगत कराया और इनका समाधान कराने की मांग की। धरनारत पार्षदों ने बताया कि जिला प्रधान ने भी उनकी मांगों को जायज ठहराया और शहर में सीवर व पेयजल सिस्टम बेपटरी होने की बात कबूल ली। वहीं, पार्षदों ने जिला प्रधान के सामने अधिकारियों के खाली पदों पर नियुक्तियां कराने की भी मांग की। पार्षदों ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग में न तो स्थायी एक्सईएन है और न ही एसडीओ। इसके चलते न केवल सीवर-पेयजल संबंधी समस्याओं में बढ़ोतरी हो रही है बल्कि विभागीय कामकाज के साथ नए प्रोजेक्ट भी प्रभावित हो रहे हैं। पार्षदों ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई के चलते शहर की सौ से अधिक गलियों का बजट लैप्स हो गया है। इन गलियों में विभाग ने सीवर-पेयजल लाइन ही नहीं डाली और इसके चलते नगर परिषद गलियों को पक्का नहीं करवा पाई। पार्षदों की समस्याएं सुनने के बाद जिला प्रधान ने एसई से बातचीत की और उन्हें धरने से अवगत कराया। पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि जिला प्रधान ने बुधवार को एसई दादरी बुलाए हैं।
विज्ञापन


ठोस कार्रवाई नहीं तो शुरू करेंगे भूख हड़ताल
धरनास्थल पर पार्षदों और लोगों ने नारेबाजी के साथ रोष जाहिर किया। इस दौरान प्रदेश सरकार और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारे लगाए गए। पार्षदों का कहना है कि अगर जल्द ही विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं तो पार्षद आगामी रूपरेखा तैयार करेंगे। इसके तहत जल्द ही भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन कार्यालय के सामने ही सोमवार रात सो गए पार्षद
पार्षद महेश गुप्ता, पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद विनोद वाल्मीकि, पार्षद रोहित राजपूत, नप वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, पार्षद रविंद्र गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, कृष्ण व प्रवीन सैनी सहित पार्षद दिनेश जांगड़ा धरने पर रहे। वहीं, सोमवार रात को भी पार्षद धरनास्थल पर डटे रहे और पार्षद महेश गुप्ता, दिनेश जांगड़ा व पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी एक्सईएन कार्यालय के सामने ही सो गए।



पार्षदों से मैंने मुलाकात की थी। उनकी जो समस्याएं हैं उनकी जानकारी जन स्वास्थ्य विभाग के एसई को दे दी है। वो जल्द ही समस्याओं का समाधान करने और पार्षदों से मुलाकात के लिए दादरी पहुंचेंगे।
एडवोकेट रामकिशन शर्मा, जिला प्रधान, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed