फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चुनाव तहसीलदार ईवीएम स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों कालें जायजा: उपायुक्त

चुनाव तहसीलदार ईवीएम स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों कालें जायजा: उपायुक्त

Thu, 28 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव तहसीलदार ईवीएम स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों कालें जायजा: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव को देखकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव को लेकर बुधवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने अपने कार्यालय में जिला के आला अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जल्द ही लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा संभावित हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की चुनाव संबंधी पूरी तैयारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले के कार्य तुरंत पूरे कर लिए जाएं। अगर किसी तरह की सुविधा की कमी है या कुछ बदलाव करने की जरूरत है तो तुरंत इस कार्य को करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदान केंद्र पर कोई कमी है तो तुरंत उसको दुरुस्त करवाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, लाइट आदि सभी जरूरी सुविधाओं का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दिए निर्देशों के अनुरूप चुनाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को करवाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। जिनमें मैनपावर, ईवीएम मशीन, यातायात, प्रशिक्षण, सामग्री, आदर्श आचार संहिता, खर्चा, पर्यवेक्षक, कानून व्यवस्था, बैलेट पेपर, एमसीएमसी, कंट्रोल रूम, उड़नदस्ते आदि के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों पर जिला में विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे ही चुनाव घोषणा के बाद मतदाताओं को वोट डालने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, नगराधीश विरेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, चुनाव तहसीलदार जयवीर सिवाच, तहसीलदार साहबराम, चंद्रभान, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, मुकेश, अजीत सिंह, विकास राणा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र मल्होत्रा, चुनाव कानूनगो सतीश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed