फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कुड़े का उठान न करने पर लोगों ने की नप के खिलाफ नरेबाजी

कुड़े का उठान न करने पर लोगों ने की नप के खिलाफ नरेबाजी

Thu, 28 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
कुड़े का उठान न करने पर लोगों ने की नप के खिलाफ नरेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-14 के चरखी दरवाजा क्षेत्र के लोगों ने सफाई कर्मियों पर नियमित कूड़े का उठान न करने का आरोप लगाया है। रविवार को लोगों ने नारेबाजी के साथ रोष का इजहार किया। लोगों ने नगर परिषद पर कचरा संबंधी समस्याओं पर अनदेखी का आरोप भी लगाया है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वो नप अधिकारियों और चेयरमैन से मिल चुके लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बरकरार है।

स्थानीय निवासी गुलभार, आकाश, सहनीवास, रामकिशन और टींकू ने बताया कि नप ने न तो यहां डस्टबिन रखवा रखे हैं और न ही सफाई कर्मचारी कूड़ा लेने नियमित रूप से आ रहे हैं। घर के सामने लंबे समय तक कूड़ा फैला रहने से यहां माहौल दुर्गंधमय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां से गुजरते समय मुंह पर कपड़ा ढकना पड़ता है। अधिकारियों द्वारा हर बार उन्हें जल्दी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर भेज दिया जाता है लेकिन हालात फिर भी नहीं बदलते। उन्होंने बताया कि खुले में लगे कूड़े के ढेर पर लावारिस पशु खड़े रहते हैं और हवा चलने पर कचरा उड़कर उनके घरों में आ जाता है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान को लेकर वो कई बार वार्ड के पार्षद से गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नही किया गया तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed