फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेत में पानी दे रहे किसान पर किया हमला, बचाव करने आई मां को भी पीटा

खेत में पानी दे रहे किसान पर किया हमला, बचाव करने आई मां को भी पीटा

Fri, 01 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
खेत में पानी दे रहे किसान पर किया हमला, बचाव करने आई मां को भी पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। खेत में पानी दे रहे नीमड़ी निवासी एक किसान पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसका बचाव करने आई मां के साथ भी मारपीट की। घायल मां-बेटे को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। बौंदकलां थाना पुलिस ने घायल पक्ष के बयान दर्ज कर आरोपी पक्ष पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले का कारण कुछ समय पहले हुई कहासुनी बताया जा रहा है।

पीजीआई में उपचाराधीन नीमड़ी निवासी किसान मंजीत ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह वह खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान एक ग्रामीण उसके पास पहुंचा। उसने फोन कर अन्य साथियों को खेत में बुला लिय। मंजीत ने पुलिस बयान में आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने आते ही उस पर हमला बोल दिया। जब उसकी मां ईशवंती उसका हमलावरों से बचाव करने के लिए आगे आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस बयान में घायल ने बताया कि इसके बाद आरोपी वहां से चले गए और घटना का पता चलने पर उसका भाई संजीत वहां पहुंचा। संजीत उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले गया जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर लिए। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed