{"_id":"5a7a0ca34f1c1b805a8b864b","slug":"121517948067-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में स्कूली बालिकाओं को मिलेंगे नि:शुल्क सैनेटरी पैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में स्कूली बालिकाओं को मिलेंगे नि:शुल्क सैनेटरी पैड
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर में स्कूली बालिकाओं को मिलेंगे नि:शुल्क सेनेटरी पैड
झज्जर। लिंगानुपात में सफलता के आंकड़े के करीब पहुंच झज्जर जिले में मंगलवार को बेटियों के लिए एक अनूठी शुरूआत हुई। स्कूल जाने वाली किशोरी बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड मिलेंगे। बालिकाओं को दिए जाने वाले ये सेनेटरी पैड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे है। इस पहल का बड़ा फायदा ये होगा कि बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन मिलेंगे और स्वयं सहायता समूह को आजीविका।
उल्लेखनीय है कि स्वयं सहायता समूह की इकाइयों द्वारा निर्मित सेनेटरी पैड गुणवत्ता के लिहाज काफी बेहतर हैं। बेटियों को समर्पित इस खास कार्यक्रम को उमंग एक पहल नाम दिया गया है। सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त सोनल गोयल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के बीच पहुंच कर सेनेटरी पैड वितरित किए और इस विषय पर खुल कर बातचीत करते हुए आत्मविश्वास के साथ जीने के लिए प्रोत्साहित किया। उपायुक्त गोयल ने कहा कि एक वर्ष तक प्रत्येक माह जिला के 39 वरिष्ठ राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालयों में किशोरी छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन पैड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 5500 बालिकाओं को हर महीने सेनेटरी पैड वितरित होंगे। इस पर होने वाले खर्च का वहन सर्वशिक्षा अभियान तहत वहन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच ने भी बालिकाओं को इस विषय पर अहम जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम रोहित यादव, सीटीएम अश्विनी कुमार, डीडीपीओ विशाल, सीएमजीजीए निषिता बनर्जी, डीआईपीआरओ नीरज कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा, बाल संरक्षण अधिकारी लतिका, डॉ. सत्यव्रत व राशि सक्सेना सहित स्कूल के अध्यापक भी उपस्थित रहे।