{"_id":"5a512f534f1c1bee6a8b8051","slug":"121515269971-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन जमकर खेलें खिलाड़ी, आज होगा फुटबाल का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन जमकर खेलें खिलाड़ी, आज होगा फुटबाल का फैसला
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
गांव मेहंदीपुर डाबोदा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। दुल्हेड़ा, बहादुरगढ़, डाबोदा, मेहंदीपुर, माउंट व्यू व बादली की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को निर्णायक मुकाबले होंगे।
शनिवार को पहला मुकाबला दुल्हेड़ा और बादली के बीच हुआ। दुल्हेड़ा ने पेनाल्टी शूट में 4-3 के अंतर से बादली को हरा दिया। सेक्टर क्लब बहादुरगढ़ व लोवा कलां-बी के बीच हुआ मुकाबला बहादुरगढ़ की टीम ने जीत लिया। तीसरे मैच में आरबीसी डाबोदा व कबीरदास जटखेड़ी के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला। जीत के लिए दोनों टीमों ने जबरदस्त संघर्ष किया। अंत में डाबोदा ने कबीरदास जटखेड़ी को 4-3 से हरा दिया। वहीं मेहंदीपुर डाबोदा ने गुलिया क्लब बादली को 3-0 से हरा दिया। माउंट व्यू बहादुरगढ़ ने भी गुलिया एफसी बादली को 3-0 से हराया। दिन का अंतिम मैच झज्जर और हनुमान क्लब बादली के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की कड़ी मशक्कतों के बाद भी यह मैच बराबरी पर छूट गया। इसके बाद पेनाल्टी शूट इसका फैसला हुआ, जिसमें 5-4 से बादली ने जीत दर्ज की। कोच प्रदीप ने कहा कि सभी टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। रविवार को निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे।