{"_id":"59bad8de4f1c1b1a688b4a1e","slug":"121505417438-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 सितंबर को श्रमदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 सितंबर को श्रमदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमदान दिवस पर चलाया जाएगा सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत 17 सितंबर का दिन श्रमदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन आमजन, सामाजिक संगठन, राजकीय संस्थान, ग्राम पंचायतें व शिक्षण संस्थानों में सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे सफाई अभियान जारी रहेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीरवार को इस संदर्भ में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि शहर के श्यामसर सरोवर की सफाई के लिए 17 सितंबर को विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां श्री रामलीला मैदान के सामने विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद चेयरमैन, पार्षद, गैर सरकारी संगठन, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य स्वेच्छा से श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक सफाई का काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करना है।
एडीसी ने बताया कि रविवार को ग्राम पंचायतें भी अपने स्तर पर सफाई और श्रमदान की मुहिम चलाएंगी। गांवों में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल, स्कूल, सामुदायिक भवन और गलियों में सभी ग्रामीण और कर्मचारी स्वच्छता को सेवा मानकर इस अभियान में शामिल होंगे। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सामान्य अस्पताल, मंडियों, सामाजिक स्थल, स्कूल, कालेजों में सफाई के लिए प्रेरणा के रूप में श्रमदान किया जाएगा। शहर और गांवों में स्वच्छता ही सेवा है। इस अवसर पर एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश, नगर परिषद सचिव संजय यादव, अभियंता हरिकिशन शर्मा, विजय कुमार मौजूद रहे।