{"_id":"598228484f1c1bd0498b45af","slug":"121501702216-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमत्कार या तंत्र-मंत्र नहीं, कला है जादू: शंकर सम्राट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमत्कार या तंत्र-मंत्र नहीं, कला है जादू: शंकर सम्राट
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
चमत्कार या तंत्रमंत्र नहीं, कला है जादू: शंकर सम्राट
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जादू कोई चमत्कार, सिद्धि या तंत्रमंत्र नहीं अपितु यह भी मनुष्य को भगवान की दी हुई चौंसठ कलाओं में से एक कला है। शिक्षा के अन्य पाठ्यक्रमों की तरह जादू को भी रोजगार देने वाले पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तीन से पांच अगस्त तक जनता कॉलेज आडिटोरियम में नि:शुल्क शो दिखाने पहुंचे जादूगर शंकर सम्राट ने स्थानीय लोकनिर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि सर्कस की तरह जादू की कला भी धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। इसका मुख्य कारण है कि भारत में पैदा हुई इस कला को पर्याप्त संरक्षण नहीं मिल पाया है। शंकर सम्राट ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया कि उनकी सरकार ने उन्हें यह कला राज्य के पिछड़े क्षेत्रों में दिखाने के लिए आमंत्रित किया। खुद को हवा में ऊपर उठा लेना, देखते ही देखते कागज के नोट बना देना, आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाना, लड़की को हवा में उड़ाना, वाटर ऑफ इंडिया आदि उनके लिए बाएं हाथ का खेल है।
फोटो 12
पत्रकारों से बातचीत करते जादूगर शंकर सम्राट।