{"_id":"59710fb54f1c1b83578b45a0","slug":"121500581813-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी एचएसओ व टीम को किया एसपी ने सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी एचएसओ व टीम को किया एसपी ने सम्मानित
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी एचएसओ और उनकी टीम सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मादक पदार्थ बेचने के कारोबारियों की धरपकड़ के बाद एसपी सुनील दलाल ने वीरवार को सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान व उनकी टीम को सम्मानित किया। एसपी सुनील दलाल ने उन्हें नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी सुनील दलाल ने कहा कि सिटी थाना प्रभारी ने एक के बाद एक कर मादक पदार्थ बेचने वालों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि एचएसओ की टीम ने राजस्थान के झुंझनू जिले से भी एक व्यक्ति को करीब छह किलोग्राम गांजा सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। एसपी सुनील दलाल ने सम्मानित किए गए पुलिस कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डीएसपी हेड क्वार्टर सुरेश हुड्डा, बाढड़ा डीएसपी अनुप कुमार, पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा, सुरक्षा शाखा प्रभारी मंजीत अहलावत आदि उपस्थित थे।
फोटो 31
सिटी थाना प्रभारी व उनकी टीम को सम्मानित करते एसपी।