फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वाटर सप्लायर्स हर माह लेंगे अब 450 रुपये प्रतिमाह

वाटर सप्लायर्स हर माह लेंगे अब 450 रुपये प्रतिमाह

Wed, 19 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
वाटर सप्लायर्स हर माह लेंगे अब 450 रुपये प्रतिमाह
पानी कैंपर के लिए अब हर माह देने होंगे 450 रुपये
विज्ञापन

चरखी दादरी। अलग-अलग रेट वसूलने के चलते मंगलवार को भी शहर के वाटर सप्लायर्स ने पानी की सप्लाई नहीं की। मंगलवार को ही आरओ प्लांट संचालकों की करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में अगस्त से पानी कैंपर के रेट में बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी। वाटर सप्लायर्स के नए निर्णय के मुताबिक अगस्त माह से एक कैंप कर मासिक शुल्क 450 रुपये लिया जाएगा। इससे पहले प्रतिमाह डेढ़ सौ से लेकर तीन सौ रुपये तक आरओ प्लांट संचालक दुकानदारों से ले रहे थे।

गौरतलब है कि शहर में करीब 30 आरओ प्लांट हैं जो दिनभर शहर के बाजारों व घरों में पानी की सप्लाई करते हैं। हर आरओ संचालक द्वारा अब तक मनमाफिक रेट दुकानदारों से लिए जा रहे थे। इसके विरोध में सभी वाटर सप्लायर्स ने सोमवार को दो दिन पानी की सप्लाई न करने का निर्णय लिया था। वाटर सप्लायर्स की आपसी खींचातानी का खामियाजां दुकानदारों को भुगतना पड़ा था। आरओ प्लांट संचालक कुलदीप सिंह का कहना है कि रेट फिक्स को लेकर दो दिन पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। मंगलवार को इस संबंध में वाटर सप्लायर्स की बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें अगस्त से 450 रुपये प्रतिमाह कैंपर का चार्ज लेने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed