{"_id":"5f231f098ebc3e63d554d0d3","slug":"12-more-case-found-covid-19-bahadurgarh-news-rtk56655415","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 12 और लोग हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 12 और लोग हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीरवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि 23 संक्रमित मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक झज्जर जिले में कुल 814 लोगों को संक्रमण हो चुका है। इनमें से 695 स्वस्थ हो गए और 10 की मौत के बाद अब 109 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
जिले में वीरवार तक 28421 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 775 की रिपोर्ट पाजिटिव और 26443 की निगेटिव आई। जबकि 1203 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 814 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 444 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 370 लोग होम क्वारंटीन किए गए। फिलहाल 109 एक्टिव केस हैं और 695 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार अब तक जिले के 10 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 66 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 43 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। बुधवार को सैंपल पाजिटिविटी रेट 2.7 फीसदी और रिकवरी रेट 85.4 फीसदी रहा। वीरवार कर जिले के कुल 89478 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7239 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 6996 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 243 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। वीरवार को जिले में टेस्ंिटग रेशो 2582 रहा। अब तक जिले के 17014 लोग आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर चुके हैं।
वीरवार को संक्रमित मिले 12 लोगों में से बादली के गांव दरियापुर की निवासी 27 वर्षीय महिला को छोड़ बाकी सभी 11 मरीज बहादुरगढ़ शहर व आसपास के गांवों के निवासी हैं। दरियापुर निवासी महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बहादुरगढ़ के सभी 11 लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। अशोका कॉलोनी बहादुरगढ़ की 19 वर्षीय युवती को, शास्त्रीनगर लाइन पार की 45 वर्षीय गृहिणी और गली नंबर-4 महावीर पार्क के 26 वर्षीय श्रमिक को एसडीएच बहादुरगढ़ में दाखिल किया गया है। गांव जाखोदा में चार केस मिले हैं। सभी को एसडीएच बहादुरगढ़ में भर्ती किया गया है। इनमें 30 वर्षीय आटो ड्राइवर और 24 वर्षीय, 33 वर्षीय व 22 वर्षीय तीन श्रमिक शामिल हैं। गली नंबर-9 सैनिक नगर के 26 वर्षीय और 30 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारियों और गांव सिलोठी के 23 वर्षीय छात्र को पीडीएम अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती किया गया है। जबकि एचएनजी कालोनी के निवासी 40 वर्षीय श्रमिक को ब्रह्शक्ति संजीवनी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।