फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पोलिंग पार्टियां तालमेल के साथ करें कार्य : उपायुक्त

पोलिंग पार्टियां तालमेल के साथ करें कार्य : उपायुक्त

Wed, 08 May 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां तालमेल के साथ करें कार्य : उपायुक्त
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव में पोलिंग पार्टियों की अहम भूमिका होती है। लोकसभा चुनाव के लिए 12 मई को होने वाले मतदान में सभी कर्मचारी अपने कर्त्तव्य का पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पालन करें। पोलिंग पार्टियों के सभी सदस्य आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उपायुक्त मंगलवार को झज्जर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर सभागार में पोलिंग पार्टियों की रिहर्सल में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में बादली विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों की शेष पोलिंग पार्टियों के लिए की रिहर्सल हुई। उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टी किटबैग के पैकिंग कार्य का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी जून ने रिहर्सल के दौरान पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि पोलिंग एजेंट के सामने मॉक पोल करवाकर एजेंट की संतुष्टि करवाना व उनके हस्ताक्षर करवाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू करवानी अनिवार्य है। चुनाव आयोग की हिदायतानुसार मॉक पोल के दौरान कम से कम 50 बार वोट करना आवश्यक है। मॉक पोल के दौरान किए गए वोट और वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों व कंट्रोल यूनिट में कुल वोट के मिलान होने पर, पोलिंग एजेंटस के हस्ताक्षर अवश्य करवाएं तथा मॉक पोल उपरांत इसका रिकॉर्ड रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मॉक पोल के बाद ईवीएम को क्लीयर करने व ईवीएम को सील करने की प्रक्रिया पूरी करें तथा ईवीएम को वोटिंग के लिए तैयार करें। इसके बाद पोलिंग एजेंट्स के समक्ष मतदान शुरू करवाने की घोषणा करनी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए यह जरूरी है कि पोलिंग अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रक्रिया के सभी पहलुओं की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक मतदान का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed