{"_id":"5cd09cd0bdec220785345bf0","slug":"11557175504-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह टीवी से दूर रहा टॉपर गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह टीवी से दूर रहा टॉपर गौरव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में आरईडी स्कूल के गौरव पूनिया ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। टॉपर गौरव पूूनिया ने बताया कि उसने पिछले छह माह से टीवी नहीं देखा। इस दौरान वह रात एक बजे तक पढ़ाई करता था। सुबह छह बजे उठकर स्कूल के लिए तैयार होता और स्कूल से लौटने के बाद केवल आधे घंटे ही ब्रेक लेता था। वहीं रात को खाने के समय भी आधा घंटा ब्रेक लेता था। ऐसे में सात घंटे पढ़ाई करता था और रिश्तेदारी के सभी कार्यक्रमों से उसने दूरी बनाई हुई थी। गौरव का सपना आईएएस बनने का है। गौरव के पिता दिनेश पूनिया रोहतक के काहनौर में निजी स्कूल चलाते हैं तथा उनकी मां अनिता देवी गृहिणी हैं।
100 विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक
आरईडी के विद्यार्थियों ने गत वर्षों की तरह अपनी उत्कृष्टता को कायम रखते हुए अभूतपूर्व परिणाम दिए। इसमें छुछकवास विद्यालय के छात्र गौरव पूनिया ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरईडी विद्यालय से कुल 579 विद्यार्थियों ने मार्च 2019 में वार्षिक परीक्षा दी। इसमें से 100 विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक, 229 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 331 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक, 406 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 462 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, हिंदी व साइंस में 99, गणित, कंप्यूटर व सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के निदेशक जितेंद्र सिंह अहलावत, छुछकवास के प्राचार्य सिकंदर पुनिया, झज्जर की प्राचार्या रेनु अनेजा एवं चरखी-दादरी के प्राचार्य अनुपम गोयल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए आश्वस्त किया।
एचडी साल्हावास के जतिन और प्रीति ने किया टॉप
सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एचडी साल्हावास के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एचडी ग्रुप संचालक रमेश गुलिया ने बताया कि विद्यालय के दो छात्र जतिन ढाकला व प्रीति धनिया ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय टॉप किया। वहीं साक्षी झांसवा न 97 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व मुस्कान खेड़ा थरू, अक्षय जटवाड़ा व तमन्ना निवादा तीनों ने ही 96.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के इस शानदार परीक्षा परिणाम को देखकर समस्त एचडी परिवार फूला नहीं समा रहा था। विद्यालय के दो छात्र तमन्ना निवादा व मुस्कान खेड़ा थुरू ने गणित विषय में 100-100 अंक लिए हिंदी में सात बच्चों ने 99 अंक , अग्रेजी में 5 बच्चों ने 99 अंक, सामाजिक विज्ञान में 4 बच्चों ने 99 अंक और कंप्यूटर विषय में 3 बच्चों ने 99 अंक व विज्ञान विषय में 3 बच्चों 98 अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. हितैष पौलस्त्या ने बताया कि दसवीं की परीक्षा कुल 201 विद्यार्थियों दी व विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इनमें 53 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 126 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज किया।
विज्ञापन
कैंब्रिज स्कूल भदाना की छात्रा निशिता और हिमांशी को मिले 97 फीसदी अंक
दिल्ली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना का सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें विद्यालय की छात्रा निशिता कोडान एवं हिमांशी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने 95.4 व निकिता एवं कीर्ति ने 95 प्रशितत, अंजलि ने 93.4 प्रतिशत, शीतल 92.4 प्रतिशत, हिमांशी 92 प्रतिशत, किरण 91.6 प्रतिशत, राखी 91 प्रतिशत , अंजली 90.4 प्रतिशत, हरीश 90.2 प्रतिशत, शुभम 90 प्रतिशत अंक हासिल किये। इसके अतिरिक्त विद्यालय में 24 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया। विद्यालय में 38 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस शानदार सफलता के लिए स्कूल निदेशक धर्मेंद्र जून ने सभी बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एमआर स्कूल के साक्षी को मिला 97.2 प्रतिशत अंक
सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में परंपरा अनुसार एमआर स्कूल के विद्यार्थियों ने अद्भुत परीक्षा परिणाम दिया। संस्था प्राचार्या संगीता कोडान ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 83 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें साक्षी पुत्री सोमबीर (सुबाना) ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिया पुत्री सोमेश (जैतपुर) ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रवीना पुत्री ओमबीर (समसपुर माजरा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था निदेशक सोमबीर कोड़ान ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापको को शानदार परीक्षा परिणाम कि बधाई देते हुए कहा कि हमे अपने विद्यार्थियों और अध्यापकों पर गर्व हैं, जो लगातार पिछले 25 वर्षों से बेहतरीन परीक्षा परिणाम दे कर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा हमारा प्रयास बच्चों को सदैव अच्छे से अच्छा शैक्षिक वातावरण प्रदान करने का रहा है।
एचडी बिरोहड़ के 15 बच्चों को मिल 90 प्रतिशत से अधिक अंक
गांव बिरोहड़ स्थित एचडी बिरोहड़ स्कूल की प्राचार्या अनिता नेगी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि कुल 99 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इसमें से 15 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 36 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान पाया। विद्यालय में संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत आस्था कालियावास पुत्री विजयपाल ने 500 में से 486 अंक व निकिता बिरोहड़ पुत्री राकेश भी 97.2 प्रतिशत 486 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही हैं। दूसरे स्थान पर दीपक काद्यान पुत्र जगबीर सिंह चरखी दादरी ने 484, 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नेहा सहरावत सुपुत्री राकेश बिरोहड़ ने 95.8, 479 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जयसिंह पुत्र रुप कुमार ने 95.2, अंकिता पुत्री भूप सिंह महराणा ने 95 प्रतिशत, रिया पुत्री संजय खाचरौली ने 93.2, स्नेहा पुत्री सुरेंद्र झींझर ने 94.2, तन्नू पंवार पुत्री पवन खाचरौली ने 94.2, पूजा एवं नेहा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भावना पुत्री राजकुमार ने 91.8 प्रतिशत, निकिता पुत्री राजबीर 90.6, अल्का एवं सुनाली ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं अध्यापकों का नाम रोशन किया है। संचालक बलराज फौगाट ने बताया कि अतुल्य परीक्षा परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों एवं अभिभावकों के कुशल मार्गदर्शन देने पर संभव हुआ है।
आदर्श स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
दादनपुर स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सीबीएसई के 10वीं कक्षा का परिणाम गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्राचार्य जय प्रकाश यादव ने बताया कि 41 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया और बाकी सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। प्रिया पुत्री अमरजीत सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। करीना पुत्री जोगेंद्र ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्तकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सचिन पुत्र बलबीर ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करतृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 12 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के संरक्षक रणधीर सिंह गहलावत ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को बधाई दी। विद्यालय के निदेशक अमित गहलावत ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सर्वोदय स्कूल के अरुण को मिला 96 प्रतिशत अंक
सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए 10वीं के परीक्षा परिणाम में सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खानपुर खुर्द के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय के छात्र अरुण (संतोखपुरा) ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। चेरमैन उपकार अहलावत व निदेशक सुरेश मान ने बताया कि विद्यालय के कुल 72 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए थे। इनमें से अरुण ने 480 अंक लेकर 96 प्रतिशत, नैंसी जांगड़ा (गोरिया) ने 465, शिखा (दुधवा) ने 463, अंकित (नौगावां) ने 451 अंक प्राप्त कर 90 प्रतिशत से ऊपर के बच्चों में अपनी जगह बनाई। इस प्रकार कुल 72 विद्यार्थियों में से 4 ने 90 प्रतिशत से 96 प्रतिशत तक, 17 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से 89 प्रतिशत तक तथा 32 विद्यार्थियों ने 70 से 79 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए है।
सीएमएम के 13 विद्यार्थियों ने पाया मेरिट
दसवीं के परीक्षा परिणाम में सीएमएम पब्लिक स्कूल, दुजाना के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों, अभिभावकों एवं अध्यापकगण को बधाईयां दी। कुल 48 छात्रों में से 13 ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। 19 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक और 27 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। अधिकतम 468 अंकों के साथ प्रवेश पुत्र दलबीर सिंह, मातन ने प्रथम, निकिता पुत्री जयबीर, दुजाना ने 431 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और सोनिया पुत्री प्रदीप, रेवाड़ी खेड़ा ने 416 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषयवार अंग्रेजी में अधिकतम 95, गणित में 96, हिंदी में 92, विज्ञान में 87 व सामाजिक विज्ञान में 99 रहे।