फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चुनावी ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे करीब 50 अधिकारी, डीसी बोले: नोटिस देकर 24 घंटे में होगी कार्रवाई

चुनावी ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे करीब 50 अधिकारी, डीसी बोले: नोटिस देकर 24 घंटे में होगी कार्रवाई

Sun, 21 Apr 2019 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
चुनावी ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे करीब 50 अधिकारी, डीसी बोले: नोटिस देकर 24 घंटे में होगी कार्रवाई
झज्जर। पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए मंगलवार तक राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज के सभागार में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को करीब 50 अधिकारी नहीं पहुंचे। इस प्रशिक्षण शिविर में सेशन वाइज सभी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित नियमों की जानकारी देने के साथ साथ ईवीएम व वीवीपैट की हैंडलिंग के लिए तकनीकी रूप से भी कुशल बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे अधिकारियों को नोटिस जारी होगा ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मीटिंग में 250-250 के बैच में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को करीब 50 अधिकारी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे तो डीसी ने सीटीएम को निर्देश दिए हैं कि जो कर्मचारी नहीं आए, उन्हें तुरंत नोटिस देकर 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिस पर सीटीएम ने कहा कि वे सूची तैयार करवा कर ऐसे कर्मचारियों को नोटिस देंगे।
विज्ञापन

1049-1049 पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी जून ने बताया कि 798 मतदान केंद्रों पर सफलता पूर्वक वोटिंग करवाने के लिए 1049 पीठासीन व 1049 सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों को 250 -250 के बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि सोमवार तक सभी नियुक्त पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंगलवार को इन तीन दिनों में प्रशिक्षण के लिए किसी कारणवश न पहुंचे अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये प्रशिक्षण सभी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अप्रैल को तीन बजे तक नामांकन
रोहतक लोकसभा क्षेत्र -7 के लिए नाम निर्देशन पत्र 23 अप्रैल 2019 दोपहर बाद तीन बजे तक (पब्लिक हॉलिडे को छोड़कर ) निर्वाचन अधिकारी रोहतक लोकसभा क्षेत्र एवं उपायुक्त रोहतक के प्रथम तल कोर्ट कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से जमा नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 अप्रैल 2019 को दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है।
वोटिंग 12 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
जिला में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग 12 मई रविवार को होगी। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होगी और शाम को छह बजे तक मतदान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।

वर्जन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून के निर्देश पर नोटिस दिया जाएगा। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अश्विनी कुमार, सीटीएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed