{"_id":"5cb62edcbdec2214254480ed","slug":"11555443420-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ का कहर: दस जगहों पर आए फॉल्ट, पांच फीडर रहे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ का कहर: दस जगहों पर आए फॉल्ट, पांच फीडर रहे ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार रात आई तेज आंधी से इलाके की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। अलग-अलग स्थानों पर दस फाल्ट हुए। साथ ही मंगलवार दोपहर तक पांच फीडर ठप रहे। जिससे शहर की एक दर्जन कॉलोनियों में बिजली संकट रहा। हालांकि निगम की फॉल्ट रिमूविंग टीम आंधी रुकते ही फाल्ट खोजने में जुट गई। तमाम कोशिश के बाद मंगलवार दोपहर बाद बिजली सप्लाई बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
आंधी से पांच फीडरों में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति दोपहर तक चालू हो सकी। कहीं पांच तो कहीं सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह की पेयजल आपूर्ति पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। सोमवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। आंधी की वजह से सबसे बुरा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। आंधी की वजह से शहर में पांच फीडर ठप हो गए। मेन घिकाड़ा रोड, बस स्टैंड रोड, चिड़िया इंडस्ट्री फीडर, महेंद्रगढ़ बाईपास फीडर, कालेज रोड फीडर ठप होने पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। महेंद्रगढ़ रोड पर तार टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ बाईपास पर केबल बॉक्स फट गया। जिससे आसपास की बस्ती में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी प्रकार दादरी सीटी फीडर में खराबी आने पर ढाणी फाटक, गांधी नगर और प्रेमनगर में बिजली आपूर्ति ठप रही।