फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रोफेसर कालोनी में तीन माह से सीवर ओवरफ्लो, नारेबाजी कर जताया रोष

प्रोफेसर कालोनी में तीन माह से सीवर ओवरफ्लो, नारेबाजी कर जताया रोष

Tue, 26 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर कालोनी में तीन माह से सीवर ओवरफ्लो, नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
प्रोफेसर कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा दूषित पानी निकालने के लिए जनरेटर व कर्मचारी लगाने के बाद भी कॉलोनी में स्थिति वैसी ही बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने जमकर नारेबाजी कर विभाग के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। लोगों ने विभाग से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर वहां तैनात कर्मचारी अपना काम नहीं कर रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जल्द ही वार्डवासियों की समस्या का स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा।

वार्ड वासियों ने विभाग पर आरोप लगाया की समस्या हल करने के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान पहले जैसी ही बनी हुई है। मामले में बरती जा रही विभागीय लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो वो कड़े कदम उठाएंगे। साथ ही लोगों का कहना है कि सीवर का दूषित पानी घरों के सामने जमा होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इससे कॉलोनी का वातावरण भी दूषित हो रहा है।
वार्डवासी हेमलता, संगीता, छोटी देवी, सरोज, मनीष, राजेश, मूलाराम और मोहनलाल ने बताया कि तीन माह से सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी है। इसकी वजह से दूषित पानी ओवरफलो होकर गली में जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद दिनेश ने बताया कि एक माह पहले अमर उजाला में खबर लगने पर जनस्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दूषित पानी निकासी के लिए एक इंजन लगाया था। इसे ऑपरेट करने के लिए एक कर्मचारी की भी ड्यूटी लगाई गई थी। यह कर्मचारी दो दिन तो पंप सेट को चालू करने आया, लेकिन इसके बाद से ही वार्ड में नहीं पहुंचा है। इस मामले के बारे मेंकई बार अधिकारियों को फोन पर अवगत करवाया।
लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही विभाग ने समस्या का स्थायी समाधान नही किया, तो वो रोड जाम करने को विवश होंगे।

-- गली में दूषित पानी जमा होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

बेबी देवी
- तीन माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इसके चलते लोग काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी विभाग ने समाधान नहीं किया है।
मंगल सिंह
-सीवर ओवरफ्लो की समस्या से वार्ड के लोग बेहद परेशान हैं। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
बालकिशन
- सीवर लाइन की नियमित सफाई नहीं की जाती है। इसकी वजह से लाइन ब्लॉक पड़ी हुई है। ब्लॉक लाइन होने से सीवर का पानी ओवरफ्लो कर घरों के सामने जमा हो रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग समस्या को नजर अंदाज कर रहा है।
हंसकौर
वार्ड चार में सीवर ओवरफ्लो होने व इंजन न चलाने का मामला मेरे संज्ञान में नही आया है। अगर ऐसी बात है तो जल्द ही विभाग समस्या का स्थायी समाधान कर देगा।
राजेंद्र जांगड़ा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed