फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चालक ने अधिकारियों पर लगाया प्रताडना का आरोप

चालक ने अधिकारियों पर लगाया प्रताडना का आरोप

Tue, 12 Feb 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
चालक ने अधिकारियों पर लगाया प्रताडना का आरोप
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोडवेज उप केंद्र बहादुरगढ़ में तैनात चालक भगवान सिंह ने उच्चाधिकारियों पर गलत और नाजायज रिपोर्ट बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में सोमवार को लिखित शिकायत राज्य परिवाहन महानिदेशक से की है। शिकायकर्ता भगवान सिंह ने बताया कि डिपो में अधिकारियों द्वारा कई तरह के भ्रष्टाचार व घोटाले हो रहे थे। जिससे विभाग को लाखों के राजस्व की हानि हो रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने परिवहन मुख्यालय चंडीगढ़ और परिवाहन मंत्री से की तो अधिकारियों पर जांच बैठ गई। जांच में खुद को फंसता देख अधिकारी ने भगवान सिंह को बुरी तरह से प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना की वजह जानने के लिए चालक ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी लेनी चाही तो अधिकारियों द्वारा उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। चालक ने बताया कि 31 मार्च को उनका रिटायरमेंट है। अधिकारियों ने उनके रिकॉर्ड को खराब कर दिया। 2014 से मिलने वाला स्केल उन्हें अभी तक नहीं मिल पाया। इसके साथ ही ओवरटाइम में भी काफी कटौती करते हैं। परेशान होकर चालक ने अधिकारियों की शिकायत महानिदेशक राज्य परिवहन चंडीगढ़ से की है।

किसी को भी चालकों को प्रताड़ित करने का अधिकार नहीं है। चालक भगवान सिंह से बात करने के बाद समाधान निकाला जाएगा।
-धर्मवीर कौशिक, स्टेशन सुपरवाइजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed