फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ओवरफ्लो सीवर से दुकानदार परेशान, 24 घंटे में समाधान न होने पर जाम की दी चेतावनी

ओवरफ्लो सीवर से दुकानदार परेशान, 24 घंटे में समाधान न होने पर जाम की दी चेतावनी

Sun, 10 Feb 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
ओवरफ्लो सीवर से दुकानदार परेशान, 24 घंटे में समाधान न होने पर जाम की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। ढाणी फाटक आरओबी पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या से दुकानदार परेशान हैं। कई दफा शिकायत करने के बाद भी समाधान न होने पर स्थानीय दुकानदारों में रोष है। जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से खफा दुकानदारों ने 48 घंटे में समाधान न होने पर जाम लगाने की चेतावनी प्रशासन को दी है। दुकानदारों का कहना है कि सीवर का दूषित पानी दुकानों के सामने जमा होने से ग्राहकी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा दुकानदारों को यहां बैठना भी दूभर हो गया है।
दुकानदारों ने बताया कि एक वर्ष से ओवरब्रिज के समीप सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या से जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन सीवर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि वार्ड पार्षद और जन स्वास्थ्य विभाग के जेई तीन-चार बार मौका देख चुके हैं लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सीवर व्यवस्था ब्लॉक होने से दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। सीवर का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर जमा रहता है जिसके चलते आवागमन में आमजन को भी परेशानियां होती हैं।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड चार की गलियों में भी सीवर लाइनें पिछले कई माह से ब्लॉक पड़ी है। मेन लाइन में सीवर के दूषित पानी की निकासी न होने से ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर जमा रहता है। सड़क पर पिछले एक वर्ष से दूषित पानी जमा है। विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि दुर्गंधमय माहौल रहने से लोग अब रास्ता बदलकर गुजरने को मजबूर हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द ही विभाग ने इस समस्या का स्थायी समाधान 28 घंटे में नहीं किया तो वे मंगलवार को रोड जाम करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या से निजात नहीं दिला पाया विभाग
- सड़क पर दूषित पानी जमा होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। - उमेश कुमार, दुकानदार
- एक सप्ताह से हनुमान मंदिर के सामने सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है और इसके चलते लोग काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी विभाग ने समाधान नहीं किया है। - सोनू, दुकानदार
- सीवर ओवरफ्लो की समस्या से दुकानदार बेहद परेशान हैं। कई बार पार्षद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और समस्या जस की तस है। - निरंजन, दुकानदार
- सीवर लाइन की नियमित सफाई नहीं की जाती और इसके चलते लाइन ब्लॉक पड़ी है। सीवर का पानी ओवरफ्लो कर सड़क और दुकानों के सामने जमा है लेकिन विभाग समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। - प्रेम कुमार, दुकानदार


कोट
वार्ड चार में सीवर ओवरफ्लो करने की हमें शिकायत मिली है। जल्द ही विभाग सीवर ब्लॉकेज खुलवाने के साथ सड़क पर जमा पानी की निकासी भी करवा देगा। -लोकेश कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed