{"_id":"5c59d962bdec223604734e89","slug":"11549392226-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोवानी उपायुक्त कार्यालय के सामने पड़ाव डालेंगे भवन निर्माण मजदूर: अनिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोवानी उपायुक्त कार्यालय के सामने पड़ाव डालेंगे भवन निर्माण मजदूर: अनिल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक स्थानीय सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में दादरी ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सचिव अनिल कुमार ने शिरकत की। मंच संचालन ब्लॉक सचिव जयभगवान ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बीजेपी की केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं।
सरकार ने बजट में मजदूरों को कोई राहत नहीं दी। उल्टा श्रम कल्याण बोर्ड में निर्माण मजदूरों का पंजीकरण बंद कर दिया गया। उन्हें इस बोर्ड द्वारा जो सुविधाएं मिल रही थी वो भी एक साल से बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा तरह तरह की शर्तें लगाकर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण के नाम पर उन्हें लूटा जा रहा है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 25 फरवरी को भिवानी जिला उपायुक्त कार्यालय समक्ष दादरी व भिवानी दोनों जिलों से निर्माण मजदूर शहर में रोष प्रदर्शन के उपरांत ज्ञापन देते हुए अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे। ब्लॉक सचिव जयभगवान रावलधी ने बताया कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूरों के नाम 2900 करोड़ की भारी भरकम राशी जमा है जिसे सरकार खुर्द-बुर्द करना चाहती है। अगर ऐसा किया गया तो हरियाणा का निर्माण मजदूर अपने हकों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इस अवसर पर रणधीर कूंगड, ओमबीर बिगोवा, सुरेश नीमली, आजाद ढाणी फौगाट, सोमबीर पांडवान, रामनिवास कासनी, गोपीराम डोहकी, नीता कासनी आदि उपस्थित थे।