फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   यात्री बस रोकने के लिए चिल्लाते रहे, नशे में मस्त रोडवेज के चालक ने चरखी दादरी अड्डे पर लाकर रोकी बस

यात्री बस रोकने के लिए चिल्लाते रहे, नशे में मस्त रोडवेज के चालक ने चरखी दादरी अड्डे पर लाकर रोकी बस

Sun, 03 Feb 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
यात्री बस रोकने के लिए चिल्लाते रहे, नशे में मस्त रोडवेज के चालक ने चरखी दादरी अड्डे पर लाकर रोकी बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। रोडवेज विभाग का एक चालक नशे की हालत में शुक्रवार शाम नारनौल से बस लेकर दादरी पहुंच गया। सवारियों को इसका पता चला तो इसकी सूचना रोडवेज जीएम को दी। जीएम के आदेशों पर हरकत में आए अधिकारी बस स्टैंड पहुंचे और ड्राइवर को पुलिस को सौंप दिया। रोडवेज डीआई ने उसके खिलाफ बस स्टैंड चौकी में लिखित शिकायत भी सौंपी है। इसके आधार पर सिटी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, जीएम ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी है। यात्रियों का कहना था कि बस रोकने के लिए कहते रहे लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी।
दरअसल शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नारनौल डिपो की एक बस बस स्टैंड से सवारियां लेकर चरखी दादरी के लिए चली थी। यह बस करीब पांच बजे दादरी बस स्टैंड पहुंच गई। इससे पहले ही बस में सवार यात्रियों ने जब चालक को नशे की हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दादरी रोडवेज डिपो जीएम धनराज कुंडू को दी। शिकायतकर्ता यात्री ने जीएम को फोन पर बताया कि नारनौल से दादरी आ रही बस का चालक नशे की हालत में है और उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही है। सवारी ने बताया कि चालक को बस रोकने के लिए भी सवारियों ने कहा लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और बस को नशे की हालत में ही चला रहा है। जीएम धनराज कुंडू ने बताया कि बस में करीब 40 सवारियां उस समय सफर कर रही थीं। उन्होंने बताया कि यात्री की शिकायत मिलते ही इसकी सूचना कार्यशाला प्रबंधक नवीन शर्मा को दी गई। इसके बाद उन्होंने और अन्य स्टाफ ने चालक का पता लगाकर उससे बातचीत की तो मुंह से गंध आती मिली। इस पर कार्रवाई कर कार्यशाला प्रबंधक और स्टैंड इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने चालक को बस स्टैंड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में निरीक्षण विरेंद्र सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी जिसमें जीएम को सूचना मिलने से लेकर कार्यशाला प्रबंधक द्वारा उसे नशे की हालत में पाए जाने का जिक्र किया गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन


चालक-परिचालक द्वारा छात्र की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल
कुछ माह पहले ही एक चालक-परिचालक द्वारा टिकट न लेने पर छात्र के साथ पिटाई की गई थी। इतना ही नहीं परिचालक ने उसे धक्के मारकर बस से नीचे भी उतार दिया था। रोहतक में हुए इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया था। इस पर संज्ञान लेकर जीएम ने चालक-परिचालक पर कार्रवाई की सिफारिश भी की थी। रोडवेज सूत्रों की मानें तो इसके बाद उक्त चालक व परिचालक पर कार्रवाई भी अमल में लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यात्री ने फोन कर मुझे बताया था कि नारनौल से दादरी आ रही बस का चालक नशे में है। वह गफलत से बस चला रहा है। इसके तुरंत बाद मैंने कार्यशाला प्रबंधक को शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान चालक शराब के नशे में मिला और उसे पुलिस को सौंपा गया और लिखित में भी शिकायत दी गई। भविष्य में अगर कोई चालक ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी विभाग यूं ही कार्रवाई अमल में लाएगा। - धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो


रोडवेज जीएम को इस संबंध में फोन पर सूचना मिली थी। रोडवेज निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया था। उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया जिसके आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। जमानत पर आरोपी चालक को छोड़ा गया है।
दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed