फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ान रोपाई मामले ने पकड़ा तूल, दो घंटे तक धूप में बैठकर एसपी के आने का इंतजार करते रहे ग्रामीण, एक की तबीयत बिगड़ी

ान रोपाई मामले ने पकड़ा तूल, दो घंटे तक धूप में बैठकर एसपी के आने का इंतजार करते रहे ग्रामीण, एक की तबीयत बिगड़ी

Wed, 13 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ान रोपाई मामले ने पकड़ा तूल, दो घंटे तक धूप में बैठकर एसपी के आने का इंतजार करते रहे ग्रामीण, एक की तबीयत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पैंतावास कलां में धान रोपाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए आयोजित पंचायत में हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को सरपंच की अगुवाई में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक धूप में बैठकर एसपी हिमांशु गर्ग के बाहर आने का इंतजार किया। इस दौरान एक ग्रामीण की तबीयत भी बिगड़ गई और जिला प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंस भी बुलाई। इतना ही नहीं सांगवान खाप-40 के प्रधान सोमबीर सांगवान भी इस मामले के निपटान के लिए लघु सचिवालय पहुंचे । उन्होंने एसपी से मुलाकात करने से पहले सभी ग्रामीणों से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे पैंतावास कलां के करीब 200 ग्रामीण लघु सचिवालय एसपी से मिलने पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को लघु सचिवालय के पिछले गेट पर रोक लिया और वहां इंतजार करने को कहा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एसपी से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का सुझाव दिया, जिसे ग्रामीणों ने मानने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों का तर्क था कि एसपी बाहर आकर उनसे मुलाकात करें और उनसे घटनाक्रम का ब्योरा लें। करीब दो घंटे तक ग्रामीण चिलचिलाती धूप में बैठकर एसपी के बाहर आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान एक ग्रामीण करी तबीयत भी बिगड़ गई और उसे अन्य ग्रामीण उठाकर लघु सचिवालय के अंदर ले गए। उक्त ग्रामीण के होश में आने के बाद उसे दवा दी गई। इसी दौरान जिला प्रशासन ने लघु सचिवालय में एक एंबुलेंस भी मंगवा ली। हालांकि कुछ देर बाद ग्रामीण की तबीयत में सुधार हो गया और इसके बाद एंबुलेंस को वापिस भेज दिया गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सांगवान खाप-40 के प्रधान सोमबीर सांगवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को एसपी से मुलाकात करने के लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और एसपी को बाहर बुलाने की मांग की। इसके बाद सोमबीर सांगवान अकेले ही एसपी के पास पहुंचे और उनसे बातचीत कर बाहर आए। इसके बाद ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर समबीर सांगवान दोबारा एसपी के पास पहुंचे।
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच की मांग
खाप प्रधान सोमबीर सांगवान की अगुवाई में ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने एसपी हिमांशु गर्ग से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में किसी भी निर्दोष की गिरफ्तारी पुलिस ने करे। एसपी से मिलकर बाहर आए ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
ज्ञात रहे कि पैंतावास कलां में रविवार को धान रोपाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए पंचायत आयोजित की गई थी। इस दौरान पंचायत में लात-घूसे भी चले थे और इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में पैंतावास कलां सरपंच धीरपाल सहित 12 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed