फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों में रोष, आज देंगे एसडीएम को ज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों में रोष, आज देंगे एसडीएम को ज्ञापन

Mon, 09 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों में रोष,    आज देंगे एसडीएम को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
निजी स्कूलों में फीस बढ़ाने व निजी प्रकाशकों की ही पुस्तकें लागू करने से अभिभावकों में रोष है। रविवार को छोटूराम धर्मशाला बहादुरगढ़ में मीटिंग कर अभिभावकों व विभिन्न संस्थाओं ने निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर विरोध जताया और प्रशासन से निजी स्कूलों पर नकेल कसने की आवाज उठाई। इस संबंध में अब अभिभावक सोमवार को एसडीएम बहादुरगढ़ को ज्ञापन देंगे।
नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह राठी ने कहा कि साल दर साल बढ़ती फीस ने अभिभावकों को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। फीस तो बढ़ाई जाती है, बिल्डिंग व अन्य सुविधाओं के लिए भी रुपये मांगे जाते हैं। इससे अभिभावकों पर लगातार बोझ बढ़ रहा है। रमन शर्मा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की किताबें दी जा रही हैं। एनसीईआरटी के मुकाबले निजी प्रकाशकों की किताबें कई गुणा महंगी है। जो किताब 50 रुपये की होनी चाहिए, वो 500 में जबरन थोपी जा रही है। हीरा सिंह ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद भी अभिभावक किसी तरह से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास करते हैं। मगर निजी स्कूल संचालकों ने शिक्षा को व्यापार बना डाला है।
विज्ञापन

जयपाल सांगवान ने कहा कि निजी व सरकारी विद्यालयों में साइंस लैब अति आवश्यक तौर पर होनी चाहिए, जोकि अधिकतर विद्यालयों में नाममात्र ही है। संबंधित विभाग की टीम द्वारा विद्यालयों की नियमित चेकिंग होनी चाहिए ताकि बच्चों को विद्यालय में मिलने वाली मूलभूत व शिक्षा संबंधी सुविधाओं का सही आंकलन हो सके। मुकेश पांचाल ने कहा कि निजी स्कूलों की यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज सोमवार को इनके खिलाफ एसडीएम बहादुरगढ़ को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में सुरेंद्र दलाल, सतबीर राठी, तारीफ सिंह, आजाद सिंह, वीरेंद्र आर्य, सोमदत्त आर्य, रविंद्र मांडोठी, अनिल दलाल, मनोज, कृष्ण, नीरज बंसल, नरेंद्र धनखड़, नवीन अहलावत व अर्जुन दलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed