फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा विधायक आवास का घेराव कर आंगनवाड़ी वर्कर मनाएंगी काला दिवस

भाजपा विधायक आवास का घेराव कर आंगनवाड़ी वर्कर मनाएंगी काला दिवस

Thu, 15 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक आवास का घेराव कर आंगनवाड़ी वर्कर मनाएंगी काला दिवस
भाजपा विधायक आवास का घेराव कर आंगनबाड़ी वर्कर मनाएंगी काला दिवस
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो
चरखी दादरी।
सातवें वेतन आयोग के अनुरूप न्यूनतम वेतन और सरकारी कर्मचारी के दर्जे की मांग को लेकर वीरवार को आंगनबाड़ी वर्कर ने रोज गार्डन में एकत्रित होकर भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी के आवास का घेराव कर काला दिवस मनाएंगी। आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान राजवंती फौगाट ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर गर्भवती महिलाओं, बच्चों के पालन- पोषण, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी योजनाओं में बड़ी भूमिका अदा कर रही हैं। राज्य सरकारों ने उनका शोषण ही किया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारियों की समय-समय पर वेतन वृद्धि होती है लेकिन उनकी मांगों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। यूनियन की जिला महासचिव अनिल श्योराण ने कहा कि भाजपा सरकार उनकी मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर हठधर्मिता अपनाए है। इसका आंगनबाड़ी कर्मचारियों में भारी रोष है। अनिल श्योराण ने बताया कि राजकीय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव संजीव मंदौला और जिला प्रधान सत्यवान शास्त्री ने भी आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों को जायज मानकर उनका समर्थन किया है। अध्यापक संघ राज्य महासचिव संजीव मंदोला ने बताया कि वीरवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स सुबह 10 बजे रोज गार्डन में एकत्र होकर विधायक सुखविंद्र सिंह के आवास का घेराव करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed