{"_id":"5a5fad004f1c1b7f268b4ff9","slug":"11516219648-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन देने जा रही वर्कर्स को रोका तो अंबेडकर चौक पर काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन देने जा रही वर्कर्स को रोका तो अंबेडकर चौक पर काटा बवाल
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जा रही मिड-डे मील, आशा वर्कर्स व आंगनबाड़ी वर्कर को अंबेडकर चौक पर पुलिस के द्वारा रोक लिया। इससे यूनियन की सदस्यों ने अंबेडकर चौक पर जमकर बवाल किया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस और वर्कर यूनियन की महिलाओं के बीच रस्साकशी का खेल चलता रहा। महिलाओं ने अल्टीमेटम दिया कि अगर आधे घंटे में ज्ञापन लेने चौक पर ही कोई अधिकारी नहीं आया तो वे जाम लगा देंगी। जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो वर्कर्स ने जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने वर्कर्स को जाम नहीं लगाने दिया।
इसके बाद वर्कर्स यूनियन की कार्यकर्त्ताओं ने ऐलान कर दिया कि वे थाने का घेराव करेंगी, जिसके बाद पुलिस ने वर्कर्स को थानों की तरफ जाने से रोका। इसके बाद इन्होंने फिर से जाम की चेतावनी दी तो पुलिस फिर से इन्हें मनाने के लिए प्रयास करती नजर आई। करीब डेढ़ घंटे बाद तहसीलदार मनमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर मामले को निपटाया।
ये था मामला
मिड-डे मील, आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन द्वारा बुधवार को एक दिन की हड़ताल की गई। मिड-डे मील व आशा वर्कर जिला सचिव किरण बहराणा व प्रधान निर्मला के नेतृत्व में श्रीराम पार्क में एकत्र हुई। मंच संचालन मिड-डे मिल की प्रदेशाध्यक्ष सरोज दुजाना ने किया। बैठक के बाद सभी वर्कर्स ने प्रदर्शन करते सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सरोज दुजाना ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर आए दिन हो रहे। नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुजाना ने कहा कि सरकार मिड-डे मील वर्करों के साथ भेदभाव भरा व्यवहार कर रही है। वर्कर्स की मांगों के प्रति अनदेखी की जा रही है। किरण बहराणा ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद महिलाओं पर 37 प्रतिशत अपराध बढ़े हैं।
विज्ञापन
कहा- आगे ये रहेगी रणनीति
सरोज दुजाना के अनुसार आशा वर्कर 18 से 26 जनवरी तक नागरिक अस्पताल में धरना देंगी। अगर फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 27 से 30 जनवरी तक हड़ताल करेंगी और 30 जनवरी को ही जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगी। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जयपाल गुढ़ा, सुनीता, मोहन शर्मा, शंकर, विष्णु दत्त, महाबीर निर्माण, सतीश अहलावत, मुनेश, मंजू, अनिता, निर्मला, राजबाला, पूनम, मीनू, रेखा, मीना, आशीष प्रधान, दीपक दलाल सहित अन्य मौजूद रहे।