फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बेरी में उड़ रही नियमों की धज्जियां,बोर्ड और होर्डिंग्स से अंटा कस्बा

बेरी में उड़ रही नियमों की धज्जियां,बोर्ड और होर्डिंग्स से अंटा कस्बा

Mon, 18 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बेरी में उड़ रही नियमों की धज्जियां,बोर्ड और होर्डिंग्स से अंटा कस्बा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही से कस्बे में सरकारी संपत्ति लोगों के प्रचार का माध्यम बनी हुई है। त्योहार बीत जाने के बाद भी खंभों पर बोर्ड लगे रहते हैं। इतना ही नहीं सरकारी इमारतों की दीवारों पर स्ट्रीट लाइटों के खंभों और सरकारी दफ्तरों के बोर्डों पर शुभकामनाओं के पोस्टर और होर्डिंग्स की भरमार है। जो कस्बे की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। प्रशासन के बार-बार चेतावनी देने के बावजूद बोर्ड लगाने वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं। इससे नगर पालिका को हजारों रुपयों का चूना हर साल लगाया जाता है। बोर्ड और होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर पालिका से इजाजत लेनी होती हैं जोकि नगर पालिका का आय का साधन होता है। लेकिन बेरी में इन सब कानूनों को ताक पर रखकर सरकारी नियमों की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही है। यहां तक कि कई बार ऐसा देखा जाता है कि नगर पालिका के मुख्य द्वार तक को भी नहीं बख्शा जाता। वहां भी पूरे द्वार पर पोस्टर चस्पा कर दिए जाते हैं।
वर्जन
जल्द उतारे जाएंगे खंभों पर लगे बोर्ड : धनखड़
सरकारी इमारतों व स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगे होर्डिंग्स को शीघ्र ही हटवा दिया जाएगा। होर्डिंग्स लगाने वालों को समय-समय पर हिदायत दी जाती है।
-मंदीप धनखड़, एमई, नगर पालिका बेरी।

बेरी में उड़ रही नियमों की धज्जियां, बोर्ड और होर्डिंग्स से अंटा कस्बा
नगर पालिका के मुख्य द्वार को भी नहीं बख्शा, कस्बे की सुंदरता को लगा ग्रहण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed