फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   इनसो नेताओं ने छात्रों को संगठन की नीतियों से अवगत कराया

इनसो नेताओं ने छात्रों को संगठन की नीतियों से अवगत कराया

Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
इनसो नेताओं ने छात्रों  को संगठन की नीतियों से अवगत कराया
इनसो नेताओं ने छात्रों को संगठन की नीतियों से अवगत कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
छात्र हितैषी नीतियों के प्रचार- प्रसार के लिए इनसो सदस्यों ने जिला अध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जनता पीजी कालेज सहित अन्य महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को संगठन की नीतियों से अवगत करवाया गया। बबलू ने कहा कि कि अगर किसी छात्र को किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो तो वे बिना किसी संकोच के इनसो सदस्यों से मिल सकते हैं। उनकी प्रत्येक परेशानियों को दूर करवाने के लिए कार्य किया जाएगा। जिला अध्यक्ष बबलू चौधरी ने कहा कि वर्तमान छात्र राजनीतिक परिदृश्य में केवल इनसो ही एक मात्र ऐसा संगठन है जो सही मायनों में धरातल पर रहकर कार्य कर रहा है। संगठन की नीति हमेशा से ही साफ रही है चाहे किसी भी वर्ग के विद्यार्थी को कोई भी परेशानी हो उसकी समस्या का समाधान करवाना सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने छात्र चुनावों को जरूरी बताया तथा एबीवीपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि जल्द ही इनसो की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त प्रदेश सचिव मोनू छिल्लर, जिला प्रेस प्रवक्ता नवीन महला, कालेज प्रधान रोहित फौगाट मकड़ाना, कपिल शर्मा, अमित दूधवा, सुलतान, सुनील समसपुर, जयवीर, राजन धामा, अमित वत्स, नीरज डागर, अनुज, देवेंद्र, आशीष, प्रमेाद पिलानियां, संदीप गोदारा, सचिन, हरीश, हितेश, अंकित जांगड़ा, ललित, अनिल मित्तल, अनुज छिल्लर, अखिल कुमार, रोहित महला, अमित गेट, सोनू सिंह रानीला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed