फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का वजन कम मिला

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का वजन कम मिला

Wed, 01 Nov 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का  वजन कम मिला
घरेलू गैस सिलेंडरों की जांच में मिला कम वजन
विज्ञापन

बौंदकलां
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारियों ने मंगलवार को गैस चेकिंग के दौरान रसोई गैस सिलेंडरों की जांच की। इस दौरान सिलेंडरों में निर्धारित मात्रा से कम वजन मिला। वहीं एक घरेलू गैस सिलेंडर में पानी की मात्रा भी मिली ।
बौंदकलां में मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति गांव ऊण रोड पर घरेलू गैस सिलेंडरों से भरी हुई पिकअप गाड़ी द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान अचानक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक दीपक कुमार सोनी ने मौके पर जाकर सिलेंडरों की जांच की तो सिलेंडरों में वजन भी कम मिला तथा इनमें पानी की मात्रा भी मिली।
विज्ञापन

निरीक्षक दीपक कुमार सोनी के अनुसार घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों में 200 ग्राम तक गैस कम पाई गई। इसी दौरान एक उपभोक्ता के घरेलू गैस सिलेंडर में पानी भी मिला। निरीक्षक ने गैस एजेंसी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर का मौके पर ही वजन करके दिया जाए तथा सरकार द्वारा तय मूल्य पर ही पर्ची बनाई जाए। कुछ उपभोक्ताओं ने निरीक्षक को बताया कि एजेंसी द्वारा प्रिंट रसीद नहीं दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को यह नहीं पता चलता है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है तथा कितना किराय वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed