फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुर्राह नस्ल का युवा बादशाह बना पशु मेले में आकर्षण का केंद्र

मुर्राह नस्ल का युवा बादशाह बना पशु मेले में आकर्षण का केंद्र

Sat, 28 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मुर्राह नस्ल का युवा बादशाह बना पशु मेले में आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
एलएलबी की पढ़ाई करते-करते जिला झज्जर के लोवा खुर्द गांव निवासी छात्र अजय को अच्छे पशु पालने का शौक पैदा हो गया और सपने पूरे करने के लिए मुर्राह नस्ल का कटड़ा पाल लिया। अजय ने अपने मुर्राह नस्ल के कटड़े का नाम बादशाह रखा है। बादशाह की कद-काठी, शरीर की बनावट और फुर्ती पशु मेले के पहले दिन आकर्षण का केंद्र बनी रही। छात्र अजय का कहना है कि उन्होंने कई बार अखबारों आदि में पढ़ा कि मुर्राह नस्ल का भैंसा पालकर भी लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं। श्रेष्ठ पशुओं को ईनाम दिए जा रहे हैं, कैटवॉक हो रही है।
इसी से प्रेरणा पाकर उन्होंने भी छात्र जीवन से ही श्रेष्ठ पशु पालने का निर्णय लिया। अजय ने बताया कि उनके पिता सरकारी नौकरी करते हैं लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ पशु पालने पर घर वाले भी उनके इस काम से खुश हैं। अजय का कहना है कि बादशाह को लेकर वह काफी उत्सुक है। बादशाह फिलहाल उसका सपना है, वह बादशाह को युवराज, हीरा जैसा भैंसा बनाना चाहता है। इसलिए बादशाह की डाइट, रखरखाव पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजाना चार किलो दूध पीता है बादशाह
कानून के छात्र ने बताया कि बादशाह फिलहाल 17 महीने का है, इसकी खुराक चार किलो बिनौले, दो किलो दूध सुबह व दो किलो दूध के साथ पौष्टिक चारा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक बादशाह के काफी खरीदार लाखों रुपये के ऑफर के साथ आ चुके हैं, लेकिन वह इसके सीमन बेचेगा ताकि क्षेत्र में श्रेष्ठ पशुओं की संख्या बढ़े और राज्य में दूध का उत्पादन बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed