फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कलाम सदन ने जीती अंतर सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता

कलाम सदन ने जीती अंतर सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 03 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
कलाम सदन ने जीती अंतर सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता
कलाम सदन ने जीती अंतरसदनीय कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

रखी दादरी।
गांव झोझू स्थित एमडी एकेडमी ऑफ साइंस में शनिवार को अंतरसदनीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत निदेशक सुरेश सांगवान ने टॉस उछाल कर की। प्रथम मुकाबला आर्यभट्ट सदन और न्यूटन सदन के बीच हुआ। इसमें आर्यभट सदन के अमन ने नौ रेड प्वाइंट और गुरुमेहर ने चार टैकल प्वाइंट लेकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में कलाम सदन ने रामानुजन सदन को 46-39 के अंतर से हराया। इसमें अमन ने शानदार खेल खेलते हुए 12 रेड प्वाइंट प्राप्त किए। फाइनल मुकाबले में कलाम सदन ने आर्यभट्ट सदन को रोमांचक मुकाबले में 66-54 से हराया। कलाम सदन इंचार्ज अजय श्योराण को मैच रेफरी कृष्णलाल व टाइमकीपर विकास ने बधाई दी। निदेशक सुरेश सांगवान ने अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेलों का महत्व बताया। इस मौके पर कृष्ण जांगड़ा, सोनू जांगड़ा, अनीता सांगवान, सुभाष शर्मा और रोहित चावला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed