{"_id":"5953ff2b4f1c1b2b028b45d5","slug":"11498677035-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल सवार युवकों ने की श्रमिक से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल सवार युवकों ने की श्रमिक से लूटपाट
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने की श्रमिक से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में अपना काम निपटा कर घर की तरफ जा रहे एक श्रमिक से बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत पीड़ित की ओर से एमआइई पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मगर अभी तक लूटपाट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एमआइई पुलिस चौकी को शिकायत देते हुए पप्पू दूबे निवासी नेताजी नगर लाइनपार ने बताया है कि वह एमआइई की एक फैक्टरी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है और 25 जून की रात को करीब साढ़े 12 बजे फैक्टरी से साइकिल पर घर जा रहा था तो फायर स्टेशन के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात युवकों ने बाइक रास्ते में अड़ा दी और उसके साथ लूटपाट की।
उससे उक्त युवकों ने ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और दो हजार की नकदी छीन ली। उसने बताया कि बाइक काले रंग की थी और उक्त बाइक को उसने पहले भी कई बार घूमते हुए देखा है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दे दी है।